Gang-Rape: ब्वाय फ्रेंड के सामने कालेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तमिलनाडु पुलिस ने दबोचे आरोपी

नेशनलGang-Rape: ब्वाय फ्रेंड के सामने कालेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तमिलनाडु पुलिस...

Date:

तमिलनाडु के कांचीपुरम में बेंगलुरु-पुडुचेरी हाईवे पर कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि दुष्कर्म की घटना को 5 लोगों ने अंजाम दिया है। दुष्कर्म पीड़िता और उसका ब्वाय फ्रेंड रात एक निजी स्कूल के पास बात कर रहे थे। इसी दौरान पांच लोगों उन्हें घेर लिया और चाकू की नोंक पर पीड़िता के दोस्त को धमकी दी। इसके बाद सभी ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

जान से मारने और दफनाने की धमकी


छात्रा ने जब आरोपियों की बात का विरोध किया तो उसको जान से मारकर दफनाने की धमकी दी गई। दुष्कर्मियों से बचकर पीड़िता और उसका दोस्त किसी तरह से भागकर रिश्तेदारों के पास पहुंचे। जहां पर पूरी जानकारी दी। छात्रा की हालत खराब होती देख उसको अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।


सभी आरोपी पुलिस ने दबोचे

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया था कि अंधेरा होने के कारण वह आरोपियों को नहीं पहचान पाई, लेकिन एक आरोपी ने किसी साथी को विमल कहकर पुकारते हुए सुना था। इसके बाद पुलिस ने विमल को विपाडू गांव से तलाश लिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की तो उसे घेर लिया। विमल से पूछताछ के बाद तमिलनाडु पुलिस ने अन्य चार दुष्कर्म के आरोपियों को भी तलाश लिया। जिनकी पहचान शिवकुमार, मणिकंदन, थेनारासु और विग्नेश के रूप में हुई है। पांचों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...