UP Madarasa: यूपी के मदरसों में पढ़ाई का समय अब 6 घंटे हुआ

उत्तर प्रदेशUP Madarasa: यूपी के मदरसों में पढ़ाई का समय अब 6 घंटे...

Date:

देश में इन दिनों मदरसों की सियासत बड़ी तेज़ी से उभरी है, पहले मदरसों को ख़त्म करने की कोशिशें हो रही थीं मगर भाजपा शासित राज्यों में अब मदरसों पर सियासत का रंग बदलता जा रहा है. अब बात वहां पर बेहतर पढ़ाई को लेकर हो रही है, मदरसों के सेलेबस को लेकर हो रही है, मदरसों में राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए हो रही, राष्ट्रगान की हो रही, मदरसों की निगरानी की हो रही है और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक और आदेश पारित कर मदरसों में शैक्षणिक कार्य का समय बढ़ाया है, यूपी के मदरसों में अब दोपहर तीन बजे तक पढ़ाई होगी. 

मदरसों में शैक्षणिक कार्य पहले सुबह 9 बजे से दोपहर 2 तक होती थी, जिसे अब 3 तक कर दिया गया है, इसका मतलब हुआ कि मदरसों के बच्चों को अब 6 घंटे की पढ़ाई मिलेगी. यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मदरसों पठन पाठन की शुरुआत अब सुबह 9 बजे दुआ और राष्ट्रगान से  होगी। नए टाइम टेबल के मुताबिक सुबह पहले 20 मिनट तक दुआ और राष्ट्रगान होगा, उसके बाद 9 बजकर 20 मिनट से 12 बजे तक शैक्षणिक कार्य होगा। फिर आधे घंटे का लंच ब्रेक होगा, उसके बाद दूसरी पाली में 3 बजे तक पठन पाठन होगा।

बता दें कि जिन मदरसों में पहले सिर्फ धर्म की पढाई होती थी योगी सरकार के आने के बाद मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आमूल चूल परिवर्तन किया गया और दीं के साथ दुनियावी तालीम पर ज़ोर दिया जा रहा है, मदरसों के बच्चों को विज्ञान और गणित पढ़ाया जाने लगा है. यह सब सरकारी मदद वाले मदरसों में तो चल ही रही है, प्राइवेट मदरसों पर इस बारे में सरकार गहरी नज़र रखे हुए है और इसीलिए उनका युद्ध स्तर पर सर्वे कराया जा रहा है ताकी साड़ी विसंगतियों को समाप्त किया जाय. हालाँकि इस मामले में योगी सरकार कट्टरपंथियों द्वारा लगातार निशाने पर है लेकिन समुदाय के एक बड़े वर्ग से उन्हें मदरसों में किये जा रहे सुधारों पर समर्थन भी मिल रहा है. मदरसों में पढ़ाई का समय बढ़ाने के फैसले पर भी लखनऊ के कई मदरसों ने स्वागत किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related