समाजवादी पार्टी का 9 वे राज्य सम्मेलन में आज लखनऊ में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी प्रमुख ने भाजपा पर हमलावर करते हुए कहा कि समाज को बांटने वाली ताकतों से लड़ना आज के समय की सबसे बड़ी ज़रुरत है. लखनऊ के सबसे बड़े रमाबाई आंबेडकर मैदान में खचाखच भरे समाजवादियों को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा को हराने का दम सिर्फ सिर्फ समाजवादियों में है और सिर्फ सपा ही भाजपा को हारा सकती है.
इस मौके पर उन्होंने एकबार फिर बसपा से गठबंधन किये जाने का संकेत देते हुए अपने पूर्व के गठबंधनों की चर्चा की. अखिलेश ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए समाजवादियों ने अम्बेडकरवादियों से 2019 में समझौता किया, 2022 में भी समाजवादी विचारधारा के लोगों को एक जुट करके सपा ने एकबार फिर भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए गठबंधन किया। अखिलेश ने कहा कि माना कि हमें जीत नसीब नहीं हुई लेकिन हमारी सीटें दोगुनी ज़रूर हुई, पिछले चुनाव में सबसे ज़्यादा मत प्रतिशत हमारे गठबंधन को मिला। हम भाजपा को रोकने के लिए फिर समान विचारधारा वालों से गठबंधन करने के लिए टायर हैं.
अखिलेश ने कहा आने वाले दिन में हम सब मिलकर संघर्ष करेंगे। आज के समय में समाज को बांटने वाली ताकतों से लड़ना है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर सरकार में बनी हुई है, पिछली बार भी लोहिया-अंबेडकर साथ आए थे, आगे फिर आ सकते हैं. सपा ने 2019 में त्याग किया, 2022 में भी किया और आगे भी त्याग से पीछे नहीं हटेगी. क्योंकि एकबात साफ़ है कि भाजपा से मुकाबला सिर्फ सपा ही कर सकती है और इसलिए सपा की ज़िम्मेदारी भी बड़ी है.
अखिलेश ने कहा कि सपा ने हमेशा जनता के लिए काम किया, किसनों के लिए काम किया, नेता जी सबसे पहले किसानों का 10 हज़ार का कर्ज़ा माफ़ किया. जब जब सपा सरकार बनी तो प्रदेश ने विकास किया, पिछली सपा सरकार में सपा के किये गए काम दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण बने, हमने घोषणा पत्र से ज़्यादा काम किया किया. मेट्रो को रिकॉर्ड टाइम में चलाया, नदियों को कैसे साफ़ किया जाता है सपा ने सिखाया। प्रदेश में सड़कों का नेटवर्क सपा के दौर में फैला, गाँव गाँव को मुख्य सड़कों से जोड़ा। देश का सबसे बेहतर एक्सप्रेसवे सपा सरकार में बना. 21 महीने में तैयार हुआ , देश के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान उस एक्सप्रेस वे पर उतरे।

