तेल महंगा होने पर छात्रों ने मोटरसाइकिल को फांसी लगाकर जताया विरोध

मेरठ रीजनतेल महंगा होने पर छात्रों ने मोटरसाइकिल को फांसी लगाकर जताया विरोध

Date:


तेल महंगा होने पर छात्रों ने मोटरसाइकिल को फांसी लगाकर जताया विरोध

मेरठ। एनएसयूआई कार्यकतार्ओं ने मेरठ कॉलेज मेरठ के शताब्दी द्वार पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा के नेतृत्व में बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी एनएसयूआई कार्यकतार्ओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाइक को फांसी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है । एनएसयूआई कार्यकतार्ओं के अनुसार अब अपने वाहन चलाना आम आदमी के बस की बात नहीं है ,आज आम आदमी अपने वाहनों को फांसी देने पर मजबूर हो गया है या कबाड़ में बेचने के लिये मजबूर हैं, मोदी सरकार ने पिछले 6 वर्षों में डीजल में 820% , पेट्रोल में 258% प्रतिशत के उत्पाद शुल्क की बढ़ोतरी की है ।

जिससे आम आदमी की कमर पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने से टूट गई है ,इस समय अर्थव्यवस्था के हालात बद से बदतर हैं लोगों के पास रोजगार नहीं है और सरकार ने पेट्रोल डीजल पर लगातार टैक्स बढ़ाकर जनता की जेब पर और बोझ डालने का काम कर रही है, इसलिए एनएसयूआई कार्यकर्ता मोदी सरकार से मांग करते हैं, आम आदमी को तत्काल राहत दी जाए जिससे वह अपना जीवन सही तरीके से जी सकेंआज के प्रदर्शन में रोहित राणा, सूर्यांश तोमर, नितीश भारद्वाज, करार हुसैन, मगन शर्मा, रविंद्र बिष्ट, हर्ष ढाका, अल्तमस त्यागी, प्रशांत चौधरी, राजा सोम, मन्नत त्यागी, अमन पंडित, हर्ष रोहिल्ला, गौरव राजपूत, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने कहा कि जिस दिन मोदी सरकार सत्ता में आई है, उस दिन से आम जनता त्राहि त्राहि कर रही हैं, कच्चे तेल के दाम विश्व स्तर निम्न स्तर पर चल रहे हैं, ऐसे समय मे जब अंतराष्ट्रीय स्तर भी कम है और देश कॅरोना महा मारी से जूझ हो तेल के दामों बढ़ोतरी समझ से परे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...