सीमा विवाद: जनरल स्तर की एक और बैठक कल

फीचर्डसीमा विवाद: जनरल स्तर की एक और बैठक कल

Date:


सीमा विवाद:  जनरल स्तर की एक और बैठक कल

जनरल हरिंदर और जनरल लिन लियू करेंगे वार्ता

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच मंगलवार को तीसरी बैठक होगी। जनरल स्तर की यह वार्ता सुबह 10.30 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारतीय पक्ष के चुशुल में होगी जबकि वार्ताओं के पिछले दौ दौर चीनी पक्ष के मॉल्डो में हुए थे। भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन की ओर से मेजर जनरल लिन लियू बैठक में भाग लेंगे। 22 जून को दूसरे दौर की वार्ता में, दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर पीछे हटने के लिए सहमत हो गए थे।

भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद हाल के दिनों में काफी बढ़ गया है। 15 जून की रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी, जिसमें भारतीय पक्ष के 20 जवान शहीद हुए थे। चीन ने इस झड़प में अपने हताहत सैनिकों की अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। भारत ने पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के लिए बीजिंग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि चीन मई की शुरुआत से ही एलएसी पर बड़ी संख्या में सैनिक और युद्ध सामग्री जुटा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related