Site icon Buziness Bytes Hindi

MLC चुनाव में भाजपा की ज़ोरदार जीत, केशव ने किया सपा पर हमला

maurya

उत्तर प्रदेश में शिक्षक एमएलसी चुनाव व स्नातक एमएलसी चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 सीटों में से 4 सीटों पर जीत हासिल की वहीँ एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार जीता है। भाजपा के इस शानदार प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पर पर हमला करते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी जल्द ही समाप्तवादी पार्टी बनने वाली है.

देवेंद्र प्रताप ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत

यूपी एमएलसी चुनाव नतीजों के मुताबिक कानपुर स्नातक सीट पर भाजपा के अरुण पाठक ने 62501 वोट हासिल कर सपा के कमलेश यादव को 9331 वोट से हराया हैं। वहीँ कानपुर शिक्षक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार राज बहादुर चंदेल ने कामयाबी हासिल की है। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा के डॉक्टर जय पाल सिंह ने जीत दर्ज की। झांसी- इलाहाबाद शिक्षक सीट BJP की झोली में गयी है, यहाँ बीजेपी के बाबूलाल तिवारी को कामयाबी मिली है। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक से बीजेपी पर भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह करीब 17562 वोटों से जीते। देवेंद्र प्रताप की यह लगातार तीसरी जीत है।

सपा को बताया हिन्दू विरोधी पार्टी

शिक्षक एमएलसी चुनाव व स्नातक एमएलसी चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सफल हुए प्रत्याशियों को बधाई देते हुए आज अपने ट्वीट में लिखा कि बुद्धिजीवी वर्ग ने 2024 के लोकसभा चुनाव का संदेश दे दिया हैं। उन्होंने आगे लिखा कि हिंदूओं और रामचरितमानस का विरोध करने वाली समाजवादी पार्टी का सफ़ाया हो गया हैं। सपा जल्द ही समाप्त वादी पार्टी बनेगी।

Exit mobile version