Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, कुछ सेकंड तक कांपी धरती; दहशत में लोग

नेशनलEarthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, कुछ सेकंड तक कांपी धरती;...

Date:

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज मंगलवार दोपहर को 2.53 पर आए भूकंप के झटकों के बाद दहशत में आए लोग दफ्तर और घरों से बाहर निकल आए। श्रावस्ती में 2:51 पर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। दो बार तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 4.6 बताई जा रही है। आज दोपहर उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। दिल्ली के अलावा मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा के अलावा फरीदाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मेरठ में भूकंप आने के बाद लोग घरों के बाहर निकल आए। दिन में आए भूकंप से लोग अपने आफिसों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके काफी तेज थे। भूकंप के चलते लोग दहशत में आ गए।

क्यों आता है भूकंप?

भू वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं। जो घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स अधिक टकराती हैं। वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाती है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब अधिक दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?

भूकंप का केंद्र उस जगह को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन सबसे अधिक होता है। कंपन की आवृत्ति जैसे—जैसे दूर होती हैं, इसका प्रभाव कम होता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7 या इससे अधिक वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस पर अधिक निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होता है यदि ये दायरे में है तो अधिक क्षेत्र प्रभावित होता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...