उत्तराखंड बार्डर पर 12 राज्यों के यात्रियोें की कड़़ी जांच

उत्तराखंडउत्तराखंड बार्डर पर 12 राज्यों के यात्रियोें की कड़़ी जांच

Date:

कोरोना प्रभावित राज्यों से आये यात्रियों को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण से चिंतित सरकार ने अब सख्त कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। उत्तराखंड के बार्डर पर कोरोना प्रभावित 12 राज्यों के यात्रियों को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट बिना एंट्री नहीं दी जा रही है। बिना नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाये यात्रियों की बार्डर पर ही एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही राज्य में प्रवेेश दिया जा रहा है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते प्रसार से चिंतित सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश और केंद्र की चेतावनी के बाद सख्त कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। इस समय उत्तराखंड की तीर्थ नगरी हरिद्वार में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिये आ रहे हैं। इन श्रद्धालुओं में कोरोना प्रभावित राज्यों से आये श्रद्धालु भी शामिल हैं जिनसे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है।

ऐसे में यूपी, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से आने वाले श्रद्धालुओं पर बार्डर पर ही कड़ी निगाह रखी जा रही है। इन राज्यों के नंबर की गाड़ियों में बैठे यात्रियों की विशेष चेकिंग की जा रही है।

इन राज्यों से आये यात्रियों की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद ही राज्य में प्रवेश दिया जा रहा है। जिन लोगों के पास रिपोर्ट नहीं है, उनका एंटीजन टेस्ट कर रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही एंट्री दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रैपिड एंटीजन टेस्ट भी कर रही हैं। वहीं लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिये भी प्रेरित किया जा रहा है। कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related