लाइफस्टाइल डेस्क। Stretching Benefits – कोई भी एक्सरसाइज करनी हो तो उससे पहले लोग स्ट्रेचिंग जरूर करते है, क्योंकि बिना स्ट्रेचिंग किए वर्कआउट करने पर इंजुरी होने की संभावना होती है। इसीलिए वर्कआउट के दौरान स्ट्रेचिंग करना बहुत जरूरी स्टेप है, इसके अलावा इसको करने के बहुत से फायदे भी है। जो शयद आपको नहीं पता।
स्ट्रेचिंग करने से फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, जिससे आसन या वर्कआउट करते समय आपको ज्यादा दिक्कत नहीं होती और वे बेहतर तरीके से होता है। इसके अलावा, स्ट्रेचिंग करने से ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ता है।
स्ट्रेचिंग से वर्कआउट के दौरान होने वाली इंजुरी की संभावनाएं कम होती है। इसके अलावा, इससे जोड़ों में होने वाली समस्या दूर रहती है।
Read also: Healthy Food For Skin: इन चीजों को करे डाइट में शामिल, दिखेंगे अपनी उम्र से कम!
अगर आप वर्कआउट से पहले स्ट्रेचिंग करते है तो मसल्स सही तरीके से काम करते है। इसके अलावा, वर्कआउट करने से पहले स्ट्रेचिंग से बॉडी की एनर्जी बढ़ती है।
स्ट्रेचिंग बॉडी पोस्चर में भी सुधार लता है, आपको कभी काम के दौरान सुस्ती या थकान तो 7 से 10 मिनट की स्ट्रेचिंग कर आप एनर्जेटिक हो सकते है। आप वर्कआउट से पहले तो स्ट्रेचिंग करे ही लेकिन वर्कआउट के बाद भी स्ट्रेचिंग करने से मसल्स एकदम रिलैक्स हो जाती हैं।

