सबसे तेज़ 500 करोड़ कमाने के मामले में ‘स्त्री 2’ ने ‘गदर 2’ को पीछे छोड़ा

एंटरटेनमेंटसबसे तेज़ 500 करोड़ कमाने के मामले में 'स्त्री 2' ने 'गदर...

Date:

स्त्री 2 की ब्लॉक बस्टर सफलता ने बड़े बड़े स्टार की फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. सलमान, शाहरुख की कई बड़ी फिल्में ‘स्त्री 2’ के आगे फेल हो चुकी हैं। ‘स्त्री 2’ ने रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से लेकर प्रभास की ‘बाहुबली 2’ तक को कई मामलों में धूल चटाई है। अब इस फिल्म ने सनी देओल की ‘गदर 2’ का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

‘स्त्री 2’ ने जिस दिन से बॉक्स ऑफिस पर कदम रखा है, उसी दिन से अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस दौरान अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ भी आईं, लेकिन ये फिल्में भी ‘स्त्री 2’ का कुछ नहीं बिगाड़ पाईं। ‘स्त्री 2’ ने पहले दिन 51 करोड़ से ज्यादा की कमाई । मेकर्स को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि 50 करोड़ में बनी उनकी ‘स्त्री 2’ भारत में 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ‘गदर 2’ भारत में 500 करोड़ कमाने वाली चौथी सबसे तेज हिंदी फिल्म भी बनी थी। लेकिन अब इसका रिकॉर्ड श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ ने तोड़ दिया है।

सैकैनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह कमाई ‘स्त्री 2′ की अब तक की सबसे कम कमाई है।’स्त्री 2’ के अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने भारत में 502.90 करोड़ का शानदार कारोबार किया है। 50 करोड़ की लागत से बनी फिल्म के लिए 500 करोड़ किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। ‘गदर 2’ ने 24 दिनों के अंदर भारत में 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी जबकि ‘स्त्री 2’ ने 500 करोड़ का ये आंकड़ा सिर्फ 22 दिनों के अंदर हासिल कर लिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related