Ambedkar Park Lucknow: लखनऊ में अम्बेडकर पार्क से पत्थर का हाथी चोरी

उत्तर प्रदेशAmbedkar Park Lucknow: लखनऊ में अम्बेडकर पार्क से पत्थर का हाथी चोरी

Date:

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के ड्रीम प्रोजेक्ट अम्बेडकर पार्क लखनऊ से हाथी की मूर्ति चोरी हो गयी, हाई टेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच पार्क से पत्थर के हाथी का चोरी हो जाना हैरानीं वाली बात है, हाथी की चोरी के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, FIR दर्ज कर ली गयी है और जांच शुरू हो गयी है. 

बता दें कि लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में अंबेडकर पार्क में हाथियों की छोटी-बड़ी बहुत सी मूर्तियां लगी हैं. जिनकी प्रतिदिन सुबह और शाम गिनती की जाती है और उसका रिकॉर्ड मेंटेन कर उच्च अधिकारीयों को सौंपा जाता है, ऐसे में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मूर्ति का चोरी होना अपने आप में चौंकाने वाली बात है. जानकारी के मुताबिक पार्क के मेन गेट पर हाई क़्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जो सारी गतिविधियों पर बारीक नज़र रखते हैं. 

Read also: Adhir Ranjan Chowdhury : ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द पर भाजपा ने मचाया बवाल, अधीर रंजन बोले- जुबान फिसल गई

हाथी की चोरी के बाद से पार्क में ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों से सभी तथ्यों पर सख्ती पूछताछ की जा रही है. मामला भले ही पार्क से हाथी की मूर्ती की चोरी का हो लेकिन चूँकि यह एक पार्टी विशेष और जाति विशेष की भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है इसलिए पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है. एडीसीपी सेंट्रल जोन राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक चोर को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. बता दें कि आम आदमी भले अम्बेडकर पार्क को एक पर्यटन स्थल समझे लेकिन दलित समुदाय के लिए वह पार्क नहीं शक्ति का प्रतीक है और इसीलिए बसपा समर्थक दलित समुदाय के लोग लखनऊ आने पर मायावती द्वारा अपने मुख्यमंत्रित्व काल में बनवाये गए पार्कों और स्मारकों पर जाना नहीं भूलते।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related