Stocks Watch on 1 August 2023: ग्लोबल बाजार से मिलेजुले संकेतों के बीच जून तिमाही के नतीजों के अनुमानों के बीच स्टॉक को लेकर एक्शन और मैक्रोडेटा आज मंगलवार को बाजार पर नजर रखने वालों को बांधे रखेंगे। आज सुबह 7:45 बजे, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 19,890 अंकों पर पर कारोबार कर रहा था। जबकि नकदी बाजार में गत सोमवार को nifty spot closure 19,754 रहा था। nifty future पिछले दिनों 19,837 अंकों पर बंद हुआ था।
ग्लोबल स्तर में, एशिया-प्रशांत बाजार मिले-जुले रहे। जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए चीन कैक्सिन परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स अप्रैल 2023 के बाद पहली बार contraction territory में आया है। वहीं हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी 0.63 प्रतिशत अधिक रहा था। लेकिन चीन का शेन्जेन कंपोनेंट 0.1 प्रतिशत नीचे है। ऑस्ट्रेलिया में, रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया के दर के निर्णय से पहले, S&P/ASX 200 0.25 फीसद तक बढ़ा है। जापान निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.45 प्रतिशत तक बढ़ा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.13 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
ओवरनाइट, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.28 प्रतिशत की वृद्धि है। जबकि S&P 500 में 0.15 फीसद और नैस्डैक कंपोजिट(Nasdaq Composite) 0.21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज के टॉप स्टॉक्स जिन पर नजर जरूरी
आज Anupam Rasayan India, Anant Raj, Adani Total Gas, Aptus Value Housing Finance India, Cholamandalam Investment and Finance, Bikaji Foods International, Deep Industries, Dalmia Bharat Sugar and Industries, Escorts Kubota, Elantas Beck India, Godrej Agrovet, Gujarat Mineral Development Corp, Kirloskar Brothers, Harsha Engineers International, Maharashtra Seamless, K.P.R. Mill, MPS, Metro Brands, Paushak, Orient Cement, Redington, PVR Inox, Syrma SGS Technology, Sansera Engineering, Thermax, Savita Oil Technologies, Triveni Turbine, Thyrocare Technologies, Ugro Capital, Welspun Enterprises कंपनियों के वित्तीय वर्ष 2023-24 की तिमाही के रिजल्ट्स फाइल किए जाएंगे। ऐसे में इन कंपनियों के स्टॉक्स पर नजर रखना जरूरी होगा।
