Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Share market opening: मजबूती बरकरार, Sensex 250 अंक तो निफ्टी 19850 पार

seyar

Today Share market opening: आज भी शेयर बाजार में मजबूती बरकरार है। आज सेंसेक्स 250 अंक तेजी के साथ खुला। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 19850 अंकों के पार पहुंच गई। शेयर बाजार खुलने के बाद आज सेंसेक्स में 250 अंकों का उछाल दिखाई दिया। जबकि निफ्टी 19850 अंकों के लेवल को पार कर गया। आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 185.09 अंकों की बढ़त के साथ 66,892.29 अंकों के लेवल पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 67.30 अंकों की उछाल के साथ 19,845.60 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर

आज मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार खुलने के बाद आज सेंसेक्स में 250 अंकों की उछाल दिखाई दी। जबकि निफ्टी में 19850 अंकों के लेवल को पार कर गया। इस दौरान बाजार में एमएंडएम कंपनी के शेयरों में चार प्रतिशत की गिरावट देखी गई। जबकि बजाज फाइनेंस के शेय दो प्रतिशत की बढ़ गए। बाजार में आटो सेक्टर के शेयरों में तेजी दिखाई दे रही है।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व शेयर 1.62 प्रतिशत और भारती एयरटेल का शेयर 1.31 प्रतिशत तक तेज हुए हैं। इसके अलावा टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और सन फार्मा के शेयर में मजबूती दिखी है। जबकि टेक महिंद्रा, M&M, एक्सिस बैंक और NTPC शेयर पर शुरुआती कारोबार में दबाव देखा गया है।

Exit mobile version