Today Share market opening: आज चढ़ा भारतीय बाजार, Sensex और Nifty में उछाल

नेशनलToday Share market opening: आज चढ़ा भारतीय बाजार, Sensex और Nifty में...

Date:

Today Share market opening: आज घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी है। शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत कर रहा है। हफ्ते के आज तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 141.44 अंकों बढ़त के साथ 65,689.35 अंकों पर है। जबकि निफ्टी 19,497.45 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। गिरने वालों की अपेक्षा आज बढ़ने वाले शेयर की संख्या अधिक हैं। बढ़ने वाले आज आज के टॉप गेनरों में कोल इंडिया, ओएनजीसी, टाइटन, रिलायंस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस हैं। ये निफ्टी के टॉप गेनर्स हैं। जबकि आईटी, ऑटो, मेटल और रियल्टी के साथ अन्य इंडेक्स पर भी काफी दबाव देखा जा रहा है। वैश्विक बाजारों की तेजी का प्रभाव भारतीय शेयर बाजारों पर पड़ा है। बाजार के दोनों इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स?

निफ्टी पैक में कोल इंडिया, ONGC, टाइटन, रिलायंस, SBI, कोटक महिंद्रा, NTPC, बजाज फाइनेंस, UPL, आईटीसी, एचडीएफसी लाइफ, HDFC बैंक, एसबीआई, आयशर मोटर्स, बीपीसीएल, नेस्ले, सिप्ला और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त के साथ खुले हैं। जबकि हीरो मोटेकॉर्प, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, एचयूएल, एलटीआई माइंडट्री, टाटा महिंद्रा, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स और अदाणी एटरप्राइजेज के शेयर लाल निशान में खुले हैं।

आज दुनिया के बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में आज असर मिलाजुला रहा है। टोक्यो और शंघाई के बाजार आज लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जबकि ताइपे, सियोल और जाकार्ता के बाजारों में गिरावट है। अमेरिकी बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे। मौजूदा समय में घरेलू बाजार में तेजी की वजह विदेशी निवेशकों का खरीदारी में रूझान माना जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...