Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Share market opening: लाल निशान पर बाजार, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

share3

Today Share market opening: आज शुक्रवार 7 जुलाई को घरेलू शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुले हैं। घरेलू शेयर बाजार में आज सेंसेक्स 200 अंकों के नीचे पहुंच गया। वहीं निफ्टी की शुरूआत भी लाल निशान पर हुई है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार आज शुक्रवार को लाल निशान पर खुले हैं। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स में 226.23 अंकों की गिरावट आई है। आज सेंसेक्कस 65,559.41 के साथ खुला। इस दौरान निफ्टी भी लाल निशान पर खुला।

बाजार खुलने के बाद निफ्टी 74.5 अंको की गिरावट के साथ 19,422.80 अंकों पर ओपन हुआ। हालांकि बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी दिखी। जिससे बाजार कुछ देर बाद ही हरे निशान पर लौटने की ओर बढ़ रहा है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे नीचे गिर गया। आज सुबह रुपए की कीमत 82.68 के लेवल पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है।

टाइटन निफ्टी का टॉप गेनर, शेयर 3 प्रतिशत तक उछले

अमेरिका में मजबूत नौकरियों के आंकड़ों आने के बाद बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। वॉल स्ट्रीट शेयरों के टूटने और ट्रेजरी यील्ड बढ़ने के साथ भारतीय शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले हैं। जून तिमाही में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की मजबूत बिक्री वृद्धि के कारण टाइटन के शेयर 3 प्रतिशत तक उछले और ये निफ्टी इंडेक्स के टॉप गेनर के रूप में कारोबार करता दिखाइ दिया।

आइडिया फोर्ज के शेयरों की लिस्टिंग, आईपीओ में निवेश हुआ डबल

आईपीओ के बाद आइडिया फोर्ज शेयरों की शुक्रवार को बीएसई और एनएसई पर बंपर लिस्टिंग हुई है। आईपीओ में निवेश करने वालों की संपत्ति पहले दिन डबल हो गई। उन्हें करीब 94 प्रतिशत का मुनाफा मिला। बीएसई में कंपनी के शेयर 94.21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,305.10 अंकों के लेवल पर जबकि एनएसई में आइडिया फोर्ज के शेयर 93.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,300 रुपए पर कारोबार करता दिखा।

Exit mobile version