Share market stock market Today: ऑल टाइम हाई पर निफ्टी, Sensex पहुंचा 63,627 पर

न्यूज़Share market stock market Today: ऑल टाइम हाई पर निफ्टी, Sensex पहुंचा...

Date:

Share market stock market Today: आज शेयर बाजार खुलते ही निफ्टी और सेंसेक्स में तेजी देखी गई। भारतीय शेयर बाजार आज तेजी के साथ शुरु हुए हैं। share Market खुला तो निफ्टी ऑल टाइम हाई पहुंच गया है।

वैश्विक मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार अच्छी तेजी के साथ आज खुला है। सेंसेक्स 199.18 अंक यानी 0.31 प्रतिशत बढ़त के साथ 63,627.28 के स्तर पर है। निफ्टी भी बाजार खुलते ही ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इस समय निफ्टी 57.60 अंक यानी 0.31 प्रतिशत बढ़त के साथ 18870 पर है। प्री.ओपनिंग में बाजार में मजबूती देखी गई है। सेंसेक्स 150.86 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 63,566.89 अंकों के स्तर पर है। निफ्टी 121.60 अंकों की तेजी के साथ 18,939 पर है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल बाजार से अच्छे संकेत के बीच बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई है। 28 जून को आज शुरुआती कारोबार में एसजीएक्स वायदा 18,888 अंकों के हाई लेवल पर पहुंच गया है। मार्केट रेग्युलेटर (SEBI) की बोर्ड बैठक आज है। बाजार की नजर बैठक पर रहेगी।

कल ऐसा था बाजार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में तीन कारोबारी सत्रों से गिरावट का सिलसिला थम गया। बाजार उछाल के साथ हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 446 अंकों की उछाल के साथ ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। निफ्टी 126 अंक चढ़कर 18,817,40 अंक के स्तर पर पहुंचा। एचडीएफसी चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि HDFC-HDFC बैंक का विलय 1 जुलाई से प्रभावी होगा। जिसके बाद कारोबारी सत्र के उत्तरार्ध में बाजार के बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखी गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related