Share market stock market opening: बाजार की सपाट शुरूआत, Sensex और Nifty का ये है हाल

न्यूज़Share market stock market opening: बाजार की सपाट शुरूआत, Sensex और Nifty...

Date:

Share market stock market Today opening: आज हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार की शुरुआती सपाट हुई है। कारोबार सत्र में सेंसेक्स 86.10 अंकों की बढ़त के साथ 63,065.47 अंकों पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर निफ्टी 49.10 अंकों की बढ़त के साथ 18,714.60 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

घरेलू शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन कारोबारी की सपाट शुरुआत हुई है। वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेत के बाद घरेलू शेयर बाजार प्रमुख इंडेक्स सुस्ती के साथ कारोबार दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 86.10 अंकों की बढ़त के साथ 63,065.47 अंकों के लेवल पर है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 49.10 अंकों की बढ़त के साथ 18,714.60 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

मेटल और आईटी शेयरों में सुस्ती

घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार को शुरुआती कारोबार में मेटल और आईटी के स्टॉक्स में सुस्ती दिखाई दे रही है। निफ्टी में टीसीएस और अदानी एंटरप्राइजेज शेयर सबसे अधिक कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज टाटा कंज्युमर का शेयर 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर है। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट दिखाई दी थी। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 260 अंक फिसलकर 62,979 अंकों पर बंद हुआ था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related