UP Board Exam: यूपी बोर्ड हर परीक्षा केंद्र के तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, विभाग में मैराथन बैठकों का दौर जारी

उत्तर प्रदेशUP Board Exam: यूपी बोर्ड हर परीक्षा केंद्र के तैनात होंगे स्टेटिक...

Date:


UP Board Exam: यूपी बोर्ड हर परीक्षा केंद्र के तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, विभाग में मैराथन बैठकों का दौर जारी

मेरठ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडियट परीक्षा 2022 (UP Board Exam 2022) को लेकर इस समय विभागों में मैराथन बैठकों का दौर चल रहा है। परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए चौकस इंतजाम किए गए हैं। मेरठ में प्रत्येक केंद्र पर प्रश्नपत्र डबल लॉक की सुरक्षा में होंगा। केंद्रों पर सटेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती होगी। यूपी बोर्ड 2022 परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए शिक्षा विभागों में मैराथ बैठके चल रही है। मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान मंडल एवं जिले के अधिकारियों को परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। शासन के अलावा शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार जिला स्तर पर अधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा करते दिखाई दे रहे हैं।

Read also- शिक्षा के भगवाकरण पर बोले उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मातृभाषा को प्रोत्साहित करने पर दिया बल

डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्‍न पत्र
जिले में प्रत्येक केंद्र पर प्रश्न पत्र डबल लॉक सुरक्षा में रखा जाएगा। जिसमें एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास और दूसरी चाबी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। जबकि चाबी का एक सेट आपात स्थिति के लिए रिजर्व रहेगा। हर केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त होंगे। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्न पत्रों को खोला जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related