रेडियो जॉकी के तौर पर शुरू किया था करियर, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहीं रिया

एंटरटेनमेंटरेडियो जॉकी के तौर पर शुरू किया था करियर, फिल्मों से ज्यादा...

Date:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई 1992 को बेंगलुरु में एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम इंद्रजीत चक्रवर्ती है, जो भारतीय सेना में भी काम कर चुके हैं। आपको बता दें कि रिया ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। शायद ये बात बहुत कम लोगो को पता होगी कि रिया चक्रवर्ती ने टीवी में भी काम किया है. रिया ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत साल 2009 में एमटीवी इंडिया के टीवीएस स्कूटी टीन दिवा में एक प्रतियोगी के रूप में की थी। इसमें वह फर्स्ट रनरअप रहीं। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती काफी विवादों में रहीं। चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताते है.

ऐसे हुई करियर की शुरुआत

रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी टीन दिवा से की थी। वह इस शो की विजेता तो नहीं बन सकीं लेकिन उन्हें रनरअप बनकर संतोष करना पड़ा। इसके बाद रिया चक्रवर्ती एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं. आपको नही पता है तो बता दे की रिया ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए भी ऑडिशन दिया थी . हलाकि उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।

‘मेरे डैड की मारुति’ से डेब्यू

रिया दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड में किस्मत साथ न देने के बाद उन्होंने साउथ की ओर रुख किया। साल 2012 में उनकी तेलुगु फिल्म ‘टुनिगा टुनिगा’ रिलीज हुई थी। एक साल बाद उन्होंने फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि ये दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं. इसके बाद साल 2014 में चारुदत्त आचार्य द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सोनाली केबल’ भी रिया ने काम किया पर वो भी फ्लॉप ही गई।

विवादों में रहे हैं शामिल

रिया अपनी जिंदगी में फिल्मों की वजह से कम बल्कि विवादों की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहीं। उनका नाम महेश भट्ट के साथ भी जुड़ा है, रिया चक्रवर्ती अपने ऑन स्क्रीन करियर और ऑफ स्क्रीन लाइफ में महेश भट्ट के साथ काफी सुर्खियों में रही हैं। सोशल मीडिया पर रिया और महेश भट्ट की कई ऐसी तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसके बाद उनके रिश्ते पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस मामले में रिया ने कहा कि महेश भट्ट उनके लिए पिता समान हैं। वहीं जब एक्टर राजीव ने रिया के साथ अपनी बेहद करीबी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तो रिया को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

ड्रग्स मामले में जेल गई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया का समय काफी मुश्किलों भरा था। रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। ऐसे में जब सुशांत का नाम ड्रग्स मामले में आया तो उन्हें कई आरोपों का सामना भी करना पड़ा. इस मामले में रिया चक्रवर्ती को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के करीब एक महीने बाद उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related