रिया को लेकर SSR के कुक ने किये कई खुलासे

बॉलीवुडरिया को लेकर SSR के कुक ने किये कई खुलासे

Date:


रिया को लेकर SSR के कुक ने किये कई खुलासे

कहा-डिप्रेशन में नहीं थे सुशांत, यूरोप ट्रिप के बाद बिगड़ी तबियत

हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह की पटना में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा हो गया है। हालांकि, इसके बावजूद अभी तक इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया है कि दिवंगत अभिनेता की मौत कैसे हुई। यही नहीं, अब इस केस में मुंबई पुलिस के अलावा बिहार पुलिस भी जांच कर रही है। ऐसे में अब सुशांत के कुक का बयान सामने आए है, जिसके बाद ये मामला एक नया मोड़ लेते हुए नजर आ रहा है।

SSR के कुक ने क्या कहा
टीवी चैनल टाइम्स के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत के कुक का कहना है कि एक्टर उसके सामने कभी भी किसी डॉक्टर के पास नहीं गया। उसने ये भी बताया कि उसे नौकरी से निकालने वालीं रिया चक्रवर्ती थीं, जिसके बारे में उसे भी बाद में पता चला। अशोक का कहना है कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं थे और वो बिल्कुल फिट और स्वस्थ थे। ये सब बातें तब सामने आई हैं, जब फैंस और कई राजनेता इस केस को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत के कुक ने भी बिहार पुलिस को बताया था कि उनकी तबीयत यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद बिगड़ी।इस ट्रिप में रिया भी उनके साथ थीं।

गौरतलब है कि सुशांत 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related