मेरठ।हेलो, कंट्रोल रूम! एसएसपी प्रभाकर चौधरी जी गरीबों के मसीहा हैं। उनका ट्रांसफर नहीं रुका तो मैं जान दे दूंगा। कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने जब ये बात सुनी तो उनके होश उड़ गए। कंट्रोल रूम पुलिसकर्मी ने ये जानकारी तुरंत पीआरवी और थाना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर ने कंट्रोल रूम द्वारा दिये गए नंबर पर बात की तो युवक एसएसपी प्रभाकर चौधरी को मेरठ में रोकने की मांग करता रहा। पुलिस अब युवक की तलाश में जुट गई है। घटना आज रविवार सुबह की है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का शनिवार रात आगरा तबादला हो गया।
Read also: Education: टीचर्स ट्रांसफर में अटका रोड़ा, शिक्षकों को करना होगा इंतजार
लालकुर्ती थाना इंचार्ज अतर सिंह ने बताया कि आज रविवार सुबह कंट्रोल रूम में युवक ने फोन कर कहा कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी ईमानदार हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। थानों में पीड़ितों को इंसाफ मिला। पुलिस फरियादियों की मदद करती थी। आज वह मेरठ के गरीबों के मसीहा हैं। उनका ट्रांसफर नहीं रुका तो वह जान दे देगा। वह किसी कीमत पर उनको जाने नहीं देगा।
Read also: अब बिना इंटरनेट के करे मनी ट्रांसफर , लॉन्च हुई बेस्ट UPI पेमेंट फैसिलिटी
इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने नंबर पर फ़ोन किया तो युवक ने नाम शान बताया। उससे पता पूछा तो बेगमपुल का निवासी बताया। उसे थाने में आने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। मोबाइल फोन के जरिये लोकेशन निकाली जा रही है।बता दें कि आइपीएस प्रभाकर चौधरी की मेरठ में तैनाती अभी तक रिकार्ड हैं। एक साल नौ दिन तैनाती वाला पहला उनका पहला जनपद है। इतने दिनों के कार्यकाल में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शहर को देश के सबसे बड़े वाहन चोर बाजार सोतीगंज में वाहनों के कमेले पर ताला डाला। इसी के साथ थाने में जमे 75 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया। उनके स्थान पर शासन ने 2013 बैंच के आइपीएस रोहित सिंह सजवान को मेरठ का एसएसपी बनाया है। प्रभाकर चौधरी को आगरा की कमान सौंपी गई है।

