एशिया कप की ऐसी शुरुआत होगी और मेज़बान टीम की ऐसी दुर्गति होगी किसी ने सोचा नहीं था. तालिबानी शासन वाले अफ़ग़ानिस्तान के खिलाडियों ने मेज़बान श्रीलंका को इतनी बुरी तरह से हराया जिसे हराना नहीं बल्कि कूटना कहते हैं. पहले तो श्रीलंका की टीम को 105 रनों पर चलता किया और फिर उसके बाद महज़ 10.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अपने पहले ही मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने ऐसा खेल दिखाया कि शायद दूसरा मैच हारने के बावजूद वह सुपर 4 राउंड में पहुँच जाय वहीँ सुपर 4 में पहुँचने के लिए श्रीलंका को अब बांग्ला देश के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी।
श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 19. 4 ओवरों में सिर्फ 105 रन बनाये जिसे पूरा करने में अफ़ग़ानिस्तान ने सिर्फ 10.1 ओवरों का सहारा लिया। श्रीलंका की शुरुआत बड़ी तबाही के साथ हुई, उसके पहले तीन विकेट महज़ पांच रनों पर पवेलियन लौट चुके थे, इसके बाद दनुष्का गुनातिलका और भानुका राजापक्षा के बीच 44 रनों की साझेदारी हुई. इस समय लग रहा था कि श्रीलंका कुछ अच्छा स्कोर बनाकर मैच को दिलचस्प बनायेगा मगर यह साझेदारी टूटते ही विकटों के गिराने का सिलसिला फिर शुरू हो गया. भानुका राजापक्षा ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली, उनके अलावा चमिका करुणारत्ना ने 31 रन बनाकर श्रीलंका के स्कोर को सौ रनों के पार पहुँचाने में मदद की। अफ़्ग़ानितां के लिए फ़ज़लहक़ फ़ारुक़ी ने तीन विकेट हासिल किये जबकि मुजीब और नबी ने दो दो विकेट चटकाए।
Read also: Asia Cup 2022 Squads: एशिया कप का महासंग्राम आज से, श्रीलंका-अफ़ग़ानिस्तान में पहली जंग
श्रीलंका को इतने कम स्कोर पर आउट करने के बाद अफ़ग़ानिस्तान अपनी पारी की धमाकेदार शुरुआत की, दरअसल अफ़ग़ानिस्तान इस मैच को बड़े अंतर से जीतकर अपने नेट रन रेट को ऐसा कर लेना चाह रहा था कि अगर बांग्लादेश के खिलाफ वह मैच हार भी जाय तो नेट रन रेट उसे सुपर 4 में पनुचाने में मदद करे. अफ़ग़ानिस्तान के शुरूआती बल्लेबाज़ों हज़रतउल्लाह ज़ज़ई और रहमानउल्लाह गुरबाज़ ने महज़ 6.1 ओवर 83 रन ठोंक डाले जरूर श्रीलंका के लिए साड़ी संभावनाएं ख़त्म कर दीं. ज़ज़ई 37 बनाकर नाबाद रहे जबकि रहमानउल्लाह गुरबाज़ ने 40 रनों की पारी खेली। इस विशाल जीत के बाद अफ़ग़ानिस्तान का नेट रन रेट 5.176 हो गया है जोकि काफी बड़ा है और आगे अफ़ग़ानिस्तान की निश्चित ही मदद करेगा। एशिया कप का दूसरा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर शाम साढ़े सात बजे खेला जायेगा।
