Asia Cup 2022 Squads: एशिया कप का महासंग्राम आज से, श्रीलंका-अफ़ग़ानिस्तान में पहली जंग

स्पोर्ट्सAsia Cup 2022 Squads: एशिया कप का महासंग्राम आज से, श्रीलंका-अफ़ग़ानिस्तान में...

Date:

एशिया कप का महासंग्राम आज से शुरू होने जा रहा है. आगाज़ मेज़बान श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच होने वाले मैच से होगा। वैसे तो एशिया कप श्रीलंका में होना था लेकिन वहां के राजनीतिक और आर्थिक हालातों की वजह टूर्नामेंट को यूएई शिफ्ट करना पड़ा. एशिया का आगाज़ तो आज होगा लेकिन लोगों की निगाहें कल भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर लगी हैं. दोनों ही टीमें ज़बरदस्त प्रैक्टिस सेशन में लगी हैं, दोनों ही टीमें चोटिल खिलाडियों की समस्या से गुज़र रही हैं. पाकिस्तान की तरफ से जहाँ तेजगेंदबाज़ शाहीन आफरीदी और मोहम्मद वसीम चोट के कारण टीम से बाहर है तो वहीँ भारत को जयप्रीत बुमराह की सेवाएं नहीं मिल रही हैं, वैसे ख़बरें तो दीपक चाहर के भी अनफिट होने की हैं लेकिन टीम की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है. 

एशिया कप में मेज़बान श्रीलंका के अलावा भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान और क्वालीफायर हॉंकॉंग की टीमें शिरकत कर रही हैं. एशिया कप को टी 20 विश्व कप से पहले वार्म अप टूर्नामेंट की तरह देखा जा रहा है इसलिए अपने अनफिट खिलाडियों को लेकर किसी भी टीम ने जोखिम नहीं उठाया है और सभी ने अपने चोटिल या अनफिट खिलाडियों को आराम दिया है ताकि विश्व कप से पहले वह फिट होकर टीम में वापसी कर सकें। 

Read also: FIFA Ban News: FIFA ने हटाया बैन, महिला अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्डकप खेले जाने का रास्ता साफ

भारत ने सात बार एशिया कप को जीता है और रोहित शर्मा की कप्तानी में वह आठवां खिताब जीतने के लिए यूएई पहुंची है. लेकिन इसके बावजूद दूसरी टीमों को काम करके आंकना बहुत बड़ी भूल होगी। टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें भी काफी दम रखती हैं. हर टीम के पास कुछ ऐसे स्टार खिलाडी ज़रूर मौजूद हैं जो किसी भी समय मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं. बकौल सौरव गांगुली एशिया कप में कोई भी टीम फेवरिट नहीं है, जो भी टीम चार घंटों का प्रेशर अच्छे से हैंडल कर लेगी वो जीतेगी। यह अलग बात है कि प्रेशर हैंडल करने वाले खिलाडियों की तादाद टीम इंडिया में ज़्यादा है लेकिन दूसरी टीमों के खिलाडियों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related