Sri Lanka: देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे रानिल विक्रमसिंघे, जल्द ले सकते हैं शपथ

इंटरनेशनलSri Lanka: देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे रानिल विक्रमसिंघे, जल्द ले सकते...

Date:

श्रीलंका इन दिनों बड़े उथल-पुथल का सामना कर रहा है, जहाँ अब यह खबर सामने निकल करके आ रही है कि जल्द ही रानिल विक्रमसिंघे PM पद की शपथ ले सकते हैं। बता दें कि रानिल विक्रमसिंघे के पास 225 संसद सदस्यीय में केवल एक सीट है, लेकिन उनके प्रधानमंत्री बनने का दावा मजबूत है। जानकारी के अनुसार आज उन्होंने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से बातचीत की है, वहीं आज ही वह इसके बाबत मिलकर बातचीत कर सकते हैं।

दूसरी ओर अटकलें लगाई जा रही है कि वह आज शाम 6:30 पर PM पद की शपथ ले सकते हैं, जिसको लेकर हलचल व्यापत है। दूसरी ओर पूर्व PM रानिल विक्रमसिंघे 4 बार PM पद संभाल चुके हैं, सन 2018 में उन्हें इस पद से निष्काषित किया गया था, लेकिन इसके 2 महीने बाद से उन्हें कमान सौंप दी गयी थी। इसके साथ ही उन्हें सत्ता संभालने के लिये क्रॉस पार्टी का समर्थन प्राप्त है, जिसे अभी छह महीने चलना है।

इसके साथ ही सत्ताधारी पेडूजना पेरामुना, मुख्य विपक्षी दल के सामगी जन बल्वेगया के कुछ सदस्य भी उन्हें समर्थन देने में अपनी सहमति जता चुके हैं, जिससे उनका दावा मजबूत हो रहा है। दूसरी ओर विक्रमसिंघे को एक ऐसे नेता के तौर पर देखा जा रहा है, जो दूरगामी नीतियों के साथ श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को संभाल सकते हैं, क्योंकि उनके अंतरराष्ट्रीय देशों के साथ संबंध अच्छे हैं, साथ ही उन्हें अमेरिका का प्रबल समर्थक माना जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related