Sri Lanka: शुरू होगा अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सरकार ने किया बड़ा फैसला

इंटरनेशनलSri Lanka: शुरू होगा अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सरकार ने किया बड़ा फैसला

Date:

श्रीलंका में इन दिनों आर्थिक संकट के साथ कई संकटों का साया है, जहाँ अब ईंधन संकट को कम करने के लिये सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार सरकार अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट को दोबारा शुरू करेगी, वहीं सरकार का ऐसा मानना है कि इससे ईंधन संकट से छुटकारा मिल जायेगा। वहीं इसके बाबत जानकारी देते हुये श्रीलंका के परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस की कमी को पूरा करने के लिये अगर कोई सही कदम उठाया जा सकता है, तो वो यही है कि इसे सुधार के साथ दोबारा शुरू किया जायेगा।

आगे उन्होंने आदेश देते हुये कहा है कि इस सुविधा को लागू करने के लिये तत्काल कदम उठाए जायें, हमें ईंधन संकट के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा को जल्द ही खत्म करना है। वहीं आगे उन्होंने कहा कि जिन ट्रेनों के डिब्बों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, उन्हें एक महीने के भीतर जल्द से जल्द चालू किया जाये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में ईंधन के संकट को कम करने के लिये ट्रेनों की संख्या को भी बढ़ाया जाये, जहाँ से देश की व्यवस्थाएँ पटरी पर लौट सकें। 

वहीं श्रीलंका आजादी के बाद से सबसे मुश्किल आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जहाँ इस समय में देश में ईंधन, गैस, बिजली, खाद्य चीजों की कमी आदि से जूझ रहा है। वहीं इन आवश्यक वस्तुओं के लिये लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं, जिसके कारण विरोध प्रदर्शनों की संख्या बढ़ गयी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related