लाइफस्टाइल डेस्क। Matar Kulcha Recipe – कुलचा मटर का हो या पनीर का लगता लाजवाब ही है, इसे बनाना भी बेहद आसान है। आप चाहे तो अपने लंच में मटर कुलचा का स्वाद ले सकते है, यक़ीनन ये काफी जायकेदार लगता है। खास बात ये है की ये 20 मिनट में तैयार हो जाता है, चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
मटर कुलचा सामग्री – 1 कप सफेद मटर, 1/4 टीस्पून हींग, 4 लौंग, 3 कप पानी और नमक स्वादानुसार। इसके अलावा, 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, 1 टेबलस्पून गरम मसाला, 1 टीस्पून चाट मसाला, 1 टेबलस्पून जीरा पाउडर, 2 टेबलस्पून इमली का गूदा, और 2 हरी मिर्च कटी हुई, अदरक के लच्छे 1 टेबलस्पून। आप गार्निशिंग के लिए 1/2 कप कटे प्याज, 1/2 कप कटे टमाटर,और 2 टेबलस्पून कटी धनिया की पत्तियां।
Read also: रसोई Bytes: पके केले से बनाएं कचौड़ियां, ये है रेसिपी
मटर कुलचा रेसिपी (Matar Kulcha Recipe) –
पहले मटर को रातभर भिगो दें, फिर धोकर प्रेशर कुकर में 3 कप पानी, हींग, लौंग और नमक डालकर उबाल लें। अब 3-4 सीटी आने दे फिर किसी बर्तन में निकाल लें। अब गरम मसाला, चाट मसाला, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें। फिर इमली का गूदा, बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से मिला ले।
इसके बाद, धीमी आंच पर मटर को 10 मिनट तक पका लें, फिर सर्विंग बाउल में पके मटर में ऊपर से कटे प्याज, टमाटर, अदरक के लच्छे और हरी धनिया के पत्ते डालें। बस इसे कुलचे के साथ सर्व करें, लगेंगे जबरदस्त।

