श्रीलंका में जारी उथल-पुथल के बीच एक बड़ी खबर निकल करके सामने आ रही है, जहाँ पूर्व PM महिंदा राजपक्षे की गिरफ्तार करने की माँग तेज होनी लगी है। जानकारी के अनुसार एक वकील ने याचिका दायर करके पूर्व PM महिंदा राजपक्षे समेत 7 लोगों को गिरफ्तार करने की माँग की है, वहीं उनपर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है।
वहीं दायर याचिका में कहा गया है कि महिंदा राजपक्षे ने अपने समर्थकों को हिंसा के भड़काया है, जहाँ हिंसा के दौरान 100 से अधिक लोग घायल हो गये। इसके साथ ही जब हिंसा व्यापक रूप में पहुँची तो सेना ने आकर मोर्चा संभाला, साथ ही लोगों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया। वहीं उनके पद छोड़ने के बाद भी हिंसा जारी है, जिसके गुनाहगार पूर्व PM महिंदा राजपक्षे ही हैं।
दूसरी ओर इसके पहले महिंदा राजपक्षे को देश न छोड़ने का आदेश अदालत दे चुकी है, साथ ही पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं को भी देश छोड़ने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही श्रीलंका में जब प्रदर्शन शुरू हुये तो पूर्व PM को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध करायी गयी थी, जहाँ विपक्षी दल भी उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयासरत रहें हैं। इसके साथ ही खबर है कि पूर्व PM महिंदा राजपक्षे इस समय नेवल बेस में छिपे हुये हैं, वहीं उन्हें लिट्टे के लिये क्रूर सैनिक अभियान चलाने के लिये जाना जाता है।

