श्रीसंत ने चुनी टीम, खुद को भी दिया मौका

स्पोर्ट्सश्रीसंत ने चुनी टीम, खुद को भी दिया मौका

Date:


श्रीसंत ने चुनी टीम, खुद को भी दिया मौका

नई दिल्ली। पिछले 9 सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का नाम टी-20 में नजर आया है. इस टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं और सुरेश रैना और एमएस धोनी को भी इस भारतीय टी-20 टीम में जगह मिली है. ये पढ़कर आप चौंक जाएंगे लेकिन आपको बता दें ये टीम खुद तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने ही चुनी है. एस श्रीसंत ने एक निजी चैनल के साथ खास बातचीत में अपनी बेस्ट टी-20 टीम चुनी, जिसमें उन्होंने खुद को शामिल कर लिया. यही नहीं उन्होंने इस टीम का कप्तान विराट कोहली को नहीं चुना.

अब भी है दमखम
श्रीसंत को लगता है कि उनके अंदर अब भी भारत के लिए खेलने का दमखम है. श्रीसंत ने भारत के लिए 27 टेस्ट में 87 विकेट लिए हैं. साथ ही 53 वनडे में उन्होंने 75 विकेट चटकाए हैं. श्रीसंत साल 2007 टी-20 वल्र्ड कप और 2011 वल्र्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं. हालांकि साल 2013 में उनका करियर पूरी तरह बदल गया, जब वो आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार हुए और बीसीसीआई ने उन पर लाइफ बैन लगा दिया. हालांकि इसके बाद कोर्ट ने उन्हें निर्दोष करार दिया और उनका बैन 7 साल का कर दिया गया. श्रीसंत अब 13 सितंबर, 2020 से क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं.

श्रीसंत ने धोनी और रैना को चुना
एक ओर जहां टीम इंडिया के सेलेक्टर्स मान रहे हैं कि धोनी और रैना अब बीता हुआ कल हो चुके हैं, वहीं श्रीसंत को लगता है कि इन दोनों क्रिकेटर्स में अभी भी काफी क्रिकेट बचा है. श्रीसंत ने कहा कि वो रैना और धोनी पर आज भी दांव लगाएंगे. श्रीसंत ने धवन और रोहित शर्मा को ओपनर चुना और टी-20 फॉर्मेट में हिटमैन को ही कप्तानी सौंपी. श्रीसंत का मानना है कि वनडे और टेस्ट फॉर्मेट विराट संभाल सकते हैं लेकिन टी-20 में रोहित शर्मा गजब की कप्तानी करते हैं. श्रीसंत ने अपनी टीम में हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा दोनों को मौका दिया है.

श्रीसंत की भारतीय प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, केएल राहुल, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और श्रीसंत.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...