ब्लॉक प्रमुख चुनावों में हिंसा के खिलाफ सपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन 11 जुलाई को

उत्तराखंडब्लॉक प्रमुख चुनावों में हिंसा के खिलाफ सपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन 11...

Date:


ब्लॉक प्रमुख चुनावों में हिंसा के खिलाफ सपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन 11 जुलाई को

लखनऊ: यूपी में जारी ब्लॉक प्रमुख चुनावों में हो रही हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 11 जुलाई को प्रदेश व्यापी प्रदर्शन का एलान किया है, सपा सुप्रीमो ने ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बद चढ़कर इस प्रदर्शन में शामिल होने का आवाहन किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार धन बल और बाहुबल के दम पर इन चुनावो को अपने पक्ष में करना चाहती है और इस सब में स्थानीय प्रशासन बीजेपी का सहयोग कर रहा है बीजेपी सरकार द्वारा लोकतंत्र को तार तार किया जा रहा है.

अखिलेश यादव ने प्रदर्शन का ऐलान करते हुए कार्यकर्ताओ का आवाहन किया और पंचायत चुनाव में हुयी धांधली के विरोध में प्रदेश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन का ऐलान कर दिया, प्रदेश के सभी नेताओ को यह निर्देश दिए गए है की वह 11 जुलाई को सभी ब्लॉक में प्रदर्शन करेगी और राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपेगी।

इस प्रदेश व्यापी प्रदर्शन के सम्बन्ध में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी जिलाध्यक्षों और पार्टी नेताओ को एक पत्र भेजकर 11 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने का आवाहन किया है और इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related