Pak Vs Zim T20 Live: ज़िम्बाब्वे ने पाकिस्तान को पटका, टी-20 विश्व कप में एक और अपसेट

टी20 वर्ल्ड कपPak Vs Zim T20 Live: ज़िम्बाब्वे ने पाकिस्तान को पटका, टी-20 विश्व...

Date:

टी 20 विश्व कप 2022 अपसेट्स का विश्व कप कहा जायेगा। ज़िम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रोमांचक मैच में एक रन से हराकर पाकिस्तान की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आज की हार के बाद अब पाकिस्तान के लिए सेमी फ़ाइनल की राह लगभग ख़त्म हो चुकी है. ज़िम्बाब्वे के 131 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान टीम पूरा नहीं कर सकी और आठ विकेट पर 129 रन ही बना सकी. पाकिस्तान के लिए यह हार जहाँ एक बहुत बड़ा सदमा है वहीँ ज़िम्बाब्वे के लिए एक बहुत बड़ा दिन. ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों ने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर कभी उभरने का मौका नहीं दिया। एकबार फिर यह साबित हो गया कि बाबर और रिज़वान पर पाकिस्तान की टीम ज़रुरत से ज़्यादा डिपेंड है.

ज़िम्बाब्वे की टीम ने जब सिर्फ 130 रन बनाये तब कहा जा रहा था कि पाकिस्तान बड़ी आसानी से यह मैच जीत जायेगा मगर ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों के इरादे तो कुछ और ही थे. पहले उन्होंने बाबर और रिज़वान को आउट कर पाकिस्तानी बल्लेबाज़ी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों को कभी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। शान मसूद और शादाब ने टीम को सहारा दिया मगर यह साझेदारी जब मज़बूत लग रही थी तभी शादाब एक गैरज़िम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए. मसूद भी अच्छी पारी खेलने के बावजूद टीम की नैया पार न लगा सके. मोहम्मद नवाज़ ने 22 रन बनाकर टीम को जिताने की पूरी कोशिश की लेकिन वह भी जीत की लाइन को पार करने से पहले ही पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान को अंतिम तीन गेंदों पर जीत के लिए तीन रन चाहिए थे लेकिन वह तीन गेंदों पर एक ही रन बना सकी. यह साबित करता है कि पाकिस्तान की टीम कितने दबाव में थी और उसके बल्लेबाज़ों का भारत से हार के बाद आत्मविश्वास कितना डिगा हुआ है. सियालकोट में पैदा हुए सिकंदर रज़ा ने पाकिस्तान टीम के मिडिल आर्डर को ध्वस्त कर दिया। सिकंदर ने तीन बड़े विकेट हासिल किये।

इससे पहले ज़िम्बाब्वे ने बल्लेबाज़ी में अच्छी शुरुआत की मगर बाद में पाकिस्तानी गेंदबाज़ उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में कामयाब रहे, विशेषकर मोहम्मद वसीम ने चार विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की. ज़िम्बाब्वे के लिए सबसे ज़्यादा रन शॉन विलियम्स के बल्ले से आये. शॉन विलियम्स ने 31 रनों की पारी खेली. कप्तान क्रेग एर्विन और ब्रैड एवंस ने 19-19 रनों की पारी खेली, वहीँ वेस्ले मधेवीरे ने 17 रन बनाये। मोहम्मद वसीम के अलावा शादाब अहमद ने भी तीन विकेट हासिल किये। सिकंदर रज़ा को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ दि मैच घोषित किया। पाकिस्तान के लिए अब सेमीफ़ाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...