डॉक्टर्स डे पर युवी और रोहित का सलाम

स्पोर्ट्सडॉक्टर्स डे पर युवी और रोहित का सलाम

Date:


डॉक्टर्स डे पर युवी और रोहित का सलाम

नई दिल्‍ली। आज नेशनल डॉक्‍टर्स डे है और इस मुश्किल समय में डॉक्‍टर्स की जिंदगी और उनके बलिदान को हर किसी ने करीब से देख भी लिया. कोरोना काल में किस तरह से डॉक्‍टर्स अपने परिवार से दूर, नींद, भूख प्‍यास को भूल कर लोगों को बचा रहे हैं. इसकी कई तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई. इस मुश्किल समय में खुद की परवाह किए बिना वे एक योद्धा बनकर लोगों को बचाने में लगे हुए हैं. आज हर कोई डॉक्‍टर्स को सलाम कर रहा है. नेशनल डॉक्‍टर्स डे के मौके पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा ने दिल को छूने वाली बात की, साथ ही रोहित शर्मा ने लोगों से खास अपील भी की.

प्यार के अवतार
युवराज सिंह तो खुद डॉक्‍टर्स की कोशिशों को करीब से देख चुके हैं. उन्‍होंने एक वीडियो शेयर करते हुए असल जिंदगी के नायक डॉक्‍टर्स का शुक्रिया अदा किया. उन्‍होंने इस मुश्किल समय में डॉक्‍टर्स की कोशिशों की सराहना की. युवराज ने सभी डॉक्‍टर्स के लिए कहा कि आप निस्‍वार्थता, करुणा और प्‍यार के अवतार हैं.

दिखाया बलिदान और साहस
वहीं रोहित शर्मा ने लिखा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे डॉक्‍टर्स ने इस मुश्किल समय में बलिदान और साहस को दिखाया है. हमारे लिए उनकी कोशिशों के क्‍या मायनें हैं, यह शब्‍द भी बयां नहीं कर सकते. मैं उन्‍हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं. सभी नागरिकों से विनम्र अनुरोध भी है कि वे अपने प्रोटोकॉल का पालन करें और डॉक्‍टर्स के लिए इसे आसान बनाएं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...