वार्नर की वापसी से बढ़ेगा टीम का मनोबल: लाबुशेन

स्पोर्ट्सवार्नर की वापसी से बढ़ेगा टीम का मनोबल: लाबुशेन

Date:


वार्नर की वापसी से बढ़ेगा टीम का मनोबल: लाबुशेन

मेलबर्न: आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को सिडनी में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में डेविड वॉर्नर की वापसी का इंतजार है और उनका मानना है कि मेजबान को उनकी बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि मैदान पर ‘असीम ऊर्जा’ से भी फायदा मिलेगा । ग्रोइन की चोट के कारण वॉर्नर पहले दो टेस्ट से बाहर रहे और अब आखिरी दो टेस्ट के लिये उन्हें टीम में शामिल किया गया है ।

श्रृंखला फिलहाल 1 . 1 से बराबर है । तीसरा टेस्ट सात जनवरी से शुरू होगा । लाबुशेन ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ वह टीम में लौटते हैं तो हमारे लिये बहुत बड़ी बात होगी । उनके नाम 7000 से अधिक टेस्ट रन है और उनका औसत 50 से अधिक है ।वह जबर्दस्त खिलाड़ी हैं ।”

उन्होंने कहा ,‘‘ बतौर बल्लेबाज ही नहीं बल्कि मैदान पर वह जिस तरह से ऊर्जा का संचार करते हैं, वह काबिले तारीफ है ।” वॉर्नर की गैर मौजूदगी आस्ट्रेलियाई टीम को बुरी तरह खली है । इस श्रृंखला में अभी तक मैथ्यू वेड , लाबुशेन और कप्तान टिम पेन ही 23 से ऊपर की औसत से रन बना सके हैं ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...