Melbourne Weather Forecast: महामुकाबले से पहले मेलबोर्न के मौसम में उतार चढ़ाव

स्पोर्ट्सMelbourne Weather Forecast: महामुकाबले से पहले मेलबोर्न के मौसम में उतार चढ़ाव

Date:

भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 विश्व कप 2022 का महामुकाबला कल यानि 23 अक्टूबर को मेलबोर्न में खेला जाना है. इन दो चिर प्रतिद्वंदियों के बीच खेला जाने वाला मैच रोमांच की पराकाष्ठा होता है, मैच के दौरान उतार चढाव से फैंस के दिल तेज़ी से धड़कने लगते हैं. कमज़ोर दिल वालों के लिए इंडिया-पाकिस्तान का मैच देखना एक जोखिम भरा काम होता है. उतार चढाव की बात करें तो मैच से पहले फिलहाल मेलबोर्न का मौसम अठखेलियां कर रहा है, कभी ख़ुशी कभी ग़म वाला इम्पैक्ट दे रहा है. मेलबोर्न में इन दिनों क्रिकेट के दीवानों की भारी भीड़ मौजूद है जो मैच से पहले मौसम के उतार चढ़ाव का मज़ा ले रही. मौसम भी बड़ा बेईमान और नटखट है, कभी धुप निकलती है तो खुशियां हिलोरें मारने लगती हैं, फिर मौसम खुशगवार हो जाता है, बादल छा जाते हैं और पहले फुहारें और फिर तेज़ बारिश, फैंस के खिले हुए चेहरे मुरझा जाते हैं.

मौसम की बात करें तो उसके लिए की गयी भविष्यवाणी डरा देती हैं मगर मेलबोर्न के लोगों की माने तो यहाँ का मौसम ऐसे ही बेईमानी करता रहता है, जिस तरह क्रिकेट अनिश्चितता का खेल माना जाता है मेलबोर्न के मौसम का हाल भी कुछ वैसा ही. यहाँ अक्सर weather फोरकास्ट गलत साबित हो जाती है. इन लोगों के मुताबिक मैच होने के पूरे चान्सेस हैं, ओवरों में शायद कुछ कटौती हो सकती है. कल की बात करें तो सुबह मौसम सुहाना रहा, धूप ने भी दर्शन दिए, दोनों टीमों ने मैदान में खूब प्रैक्टिस भी की मगर शाम को लगातार 6 घंटे ज़ोरदार बारिश भी हुई. मेलबोर्न से आज जो जानकारी सामने आयी है उसके मुताबिक आज भी धुप खिली हुई है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को मेलबर्न में दिन का तापमान 20 डिग्री के निचले स्तर पर रहने की संभावना है, रात में बारिश होने की 90 प्रतिशत संभावना है और इस दौरान 6 मिमी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मेलबर्न में कल बारिश की संभावना और कम हो गई है। उधर भारतीय टीम आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास सत्र के लिए आई थी और उसने जमकर अब्यास भी किया, इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रशंसक भी मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related