अंकिता भंडारी हत्याकांड: आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को लिखा खून से खत

उत्तराखंडअंकिता भंडारी हत्याकांड: आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को...

Date:

ऋषिकेश। ऋषिकेश में भाजपा नेता के रिजार्ट में हुए सनसनीखेज अंकिता हत्याकांड की जांच अब धीरे-धीरे धीमी पड़ती जा रही है। वहीं राजनैतिक दल जो सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे वो भी ठंडे पड़ गए हैं। लेकिन अब सीबीआई जांच और आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर ऋषिकेश के एक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को अपने खून से पत्र लिखकर देने के लिए ऋषिकेश से कूच किया है। लेकिन पुलिस ने सभी को बदरीनाथ के पास चेक पोस्ट पर रोक लिया। बाद में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को पत्र सौंपा। तहसीलदार ने भरोसा दिलाया है कि वो प्रधानमंत्री तक उनका पत्र आवश्य ही पहुंचाएंगे।

ऋषिकेश में अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन जारी है। ऋषिकेश के सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच अब सीबीआई से कराने और आरोपियों की फांसी की मांग की है। इसके लिए इन कार्यकर्ताओं ने अपने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री को पत्र देने के लिए प्रमिला रावत,रेणू नेगी, शकुंतला रावत, सरोजनी थपलियाल और राजेंद्र गैरोला ने ऋषिकेश से अपनी यात्रा शुरू की। लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने इन सभी को चेक पोस्ट पर रोककर हिरासत में ले लिया। यहां सभी ने गढ़वाली गीत गाकर प्रधानमंत्री से अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की। राजेंद्र गैरोला ने बताया कि उनको पांडुकेश्वर में छोड़ दिया गया। उनकी मांग पर तहसीलदार ने प्रधानमंत्री के नाम लिखा पत्र लिया और उसको पीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related