एशिया कप की तरह T20 वर्ल्ड कप 2022 में भी हार के बड़े झटके से शुरआत करने वाली श्रीलंका की टीम ने पहले दौर के बाद सुपर 12 राउंड का आगाज भी धमाकेदार किया है. श्रीलंका ने सुपर 12 के अपने पहले मैच में आयरलैंड को 9 विकेट से एकतरफा तौर पर हरा दिया. श्रीलंका की जीत के हीरो एकबार फिर कुसल मेंडिस बने. कुशल ने 43 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेली।
टॉस जीतकर आयरलैंड पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन उनका यह फैसला सही नहीं साबित हुआ, आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 128 रन ही बना सकी. दरअसल श्रीलंकाई गेंदबाजों ने आयरलैंड की टीम को कभी भी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. जवाब में श्रीलंकाई टीम ने जीत के लक्ष्य को सिर्फ 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया. आयरलैंड की बात करें तो हैरी टेक्टर ने सबसे ज़्यादा 45 रन बनाकर सबसे सफल बल्लेबाज बने. श्रीलंका की ओर से हसारंगा और तीक्षणा ने 2-2 विकेट प्राप्त किये.
श्रीलंका के लिए ओपनर कुसल मेंडिस और धनंजय डि सिल्वा ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच 8.2 ओवर में 63 रन की पार्टनरशिप हुई. धनंजय अभाग्यशाली तरीके से 31 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन कुसल मेंडिस एक तरफ डटे रहे. कुसल मेंडिस ने 68 रनों की पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए. मेंडिस T20I में यह 9वां अर्धशतक था. धनंजय की तरह असालंका ने भी उम्दा पारी खेली और 31 रन बनाए.

