Asia Cup: श्रीलंका का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

स्पोर्ट्सAsia Cup: श्रीलंका का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को 5 विकेट से...

Date:

एशिया कप 2022 में शुक्रवार को मेज़बान श्रीलंका ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान को पांच विकेट से अपनी जीत का सिलसिला बरक़रार रखा. अब 11 सितम्बर को होने वाले फाइनल में श्रीलंका के साथ जीत का जोश होगा तो पाकिस्तान के सामने हार का मलाल। दोनों टीमों दो दो बदलाव किये , श्रीलंका के बदलाव हिट हो गए वहीँ पाकिस्तान के बदलाव फुस्स हो गए. श्रीलंका ने पाकिस्तान को हर क्षेत्र में मात दी. वहीँ पाकिस्तान की टीम हर क्षेत्र में पिछड़ी नज़र आयी. फाइनल में पहुँचने के बावजूद श्रीलंका के खिलाडी जहा जीत के खेलते और लड़ते नज़र आये वहीँ पाकिस्तान की टीम इस मैच को नेट प्रैक्टिस की तरह लेती नज़र आयी. मैच को कितना सीरियस ले रहे थे यह तो इसी बात से चलता है डीआरएस के रिज़वान अंपायर से अपील करते हैं और अंपायर मान भी जाता है और बाबर हैरान होकर पूछते हैं कि  भाई फिर मैं कौन हूँ? 

भर श्रीलंका ने टॉस जीता और पाकिस्तान को बल्लेबाज़ी का आमंत्रण दिया। पिछले मैचों की तरह इस बार भी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रिज़वान और फखर जल्दी आउट हो गए, बाबर ने संघर्ष करते हुए 30 रन बनाये जो इस एशिया कप में उनका सबसे बड़ा स्कोर है, उसके बाद मोहम्मद नवाज़ ही श्रीलंकाई गेंदबाज़ों का कुछ सामना कर सके और 26 रन बनाये। पाकिस्तान की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.1 ओवर में 121 रन बनाकर ढेर हो गयी. श्रीलंका के लिए वनिंदु हसरंगा ने तीन विकेट हासिल किये जबकि महीश थीक्षना और नए गेंदबाज़ प्रमोद मदुशन ने दो दो विकेट चटकाए. 

शुरुआत तो श्रीलंका की भी काफी खराब रही, उसके दो विकेट मात्र दो रनों पर गिर चुके थे, मगर इसके बाद निसंका के साथ श्रीलंका दुसरे बल्लेबाज़ों ने छोटा छोटा सहयोग कर टीम को 17 ओवर में जीत दिला दी. निसंका ने 55 रनों की शानदार पारी खेली। भानुका राजपक्षे ने 24 और कप्तान शनाका ने 21 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। पाकिस्तान के लिए हसनैन और हारिस ने दो दो विकेट हासिल किये। इन दोनों के बीच इसी मैदान पर अब 11 सितम्बर को खिताबी टक्कर होगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related