PAK vs SL: दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने पाकिस्तान को धूल चटाई

स्पोर्ट्सPAK vs SL: दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने पाकिस्तान को धूल चटाई

Date:

गॉल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 246 रन से धूल चटाते हुए एक बड़ी जीत हासिल की, साथ ही दो टेस्ट मैचों की श्रंखला को 1-1 से बराबर कर पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पाकिस्तान इस श्रंखला को 2-0 से जीतकर ICC टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुँचने के लिए अपनी दावेदारी को और मज़बूत करना चाहता था लेकिन धनजय डिसिल्वा की दूसरी पारी में शानदार सेंचुरी और प्रबत जयसूर्या और रमेश मेंडिस की शानदार गेंदबाज़ी ने पाकिस्तान को मैच ड्रा कराने से दूर रखा. जयसूर्या ने श्रंखला में एकबार फिर पांच विकेट हासिल किये। पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की पूरी टीम 261 के स्कोर पर आउट हो गयी.  

पाकिस्तान ने आज सुबह जब पारी शुरू की तो अच्छी पोजीशन में था, क्रीज़ पर इमामुल हक़ और बाबर आज़म थे मगर आज शुरू में ही इमामुल हक़ 49 रन बनाकर रमेश मेंडिस की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान काफी अच्छा खेल रहे थे और लग रहा था कि इन दोनों के बीच एक लम्बी साझदारी होने वाली है, साझेदारी ज़रूर लम्बी हुई मगर उतनी नहीं जितनी पाकिस्तान सोच रहा था. 176 के स्कोर पर रिज़वान जयसूर्या का दूसरा शिकार बने, रिज़वान ने 37 रन बनाये। रिज़वान के आउट होते ही पाकिस्तान के विकटों का पतन शुरू हो गया, बाबर आज़म भी 81 रन बनाकर आउट हो गए.

Read also: Ambedkar Park Lucknow: लखनऊ में अम्बेडकर पार्क से पत्थर का हाथी चोरी

श्रीलंका के लिए प्रबल जयसूर्या और रमेश मेंडिस ने पाकिस्तान के नौ विकेट चटकाए, जयसूर्या ने पांच और रमेश में चार विकेट हासिल किये। रमेश ने पिछली पारी में पांच विकेट हासिल किये थे. अपने छोटे से टेस्ट कैरियर में प्रबत जयसूर्या श्रीलंका के उभरते गेंदबाज़ साबित हो रहे हैं और पांच विकटों को चटकना उनकी आदत बनती जा रही है. धनञ्जय डिसिल्वा को मैन ऑफ़ दि मैच और जयसूर्या को मैन ऑफ़ दि सीरीज़ घोषित किया गया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related