Junior World Championship: मेरठ की रूपल चौधरी ने रजत पदक जीतकर देश का झंडा किया बुलंद

स्पोर्ट्सJunior World Championship: मेरठ की रूपल चौधरी ने रजत पदक जीतकर देश...

Date:

मेरठ। मेरठ की जूनियर खिलाड़ी रूपल चौधरी ने विदेश में भारतीय टीम का झंडा बुलंद किया है। अमेरिका के कोलंबिया में हो रही अंडर-20 (जूनियर) वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4×400 मीटर मिक्स रिले में मेरठ की बेटी रूपल चौधरी ने भारतीय टीम के लिए रजत पदक जीता है। रूपल चौधरी ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे पर मिक्स रिले में प्रिया मोहन,कपिल और भरत श्रीधर ने देश का मान बढ़ाया है। भारत टीम ने रिले स्पर्धा में यह दौड़ 3:17:76 मिनट में पूरी कर रजत पदक जीत की उपलब्धि हासिल की है। यूएस की टीम ने 3:17:69 मिनट में दौड़ जीतकर स्वर्ण पदक जीता है। रूपल चौधरी के इस शानदार प्रदर्शन पर उसके कोच अमिता सक्सेना,विशाल सक्सेना, मेरठ जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष आशुतोष भल्ला सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी को उम्मीद है कि मेरठ की बेटी रूपल चौधरी अभी और भी पदक जीतकर देश का मान बढ़ाएगी।

Read also: Birmingham 2022 Commonwealth Games: भारत को मिला पांचवां गोल्ड, TT टीम इवेंट्स में मिली सुनहरी सफलता

रूपल के पिता ओमवीर सिंह ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की जीत पर नाज है। बेटी ने परिवार के साथ ही देश का नाम भी रोशन किया है। रूपल चौधरी के पिता ने बताया कि रूपल प्रतियोगिता की जीत के पीछे उसके कई घंटे की कड़ी मेहनत है। रूपल सुबह 3 बजे से शाम को पांच बजे तक अपनी प्रैक्टिस करती थी। इसके लिए उसने कभी भी लापरवाही नहीं की। वहीं रूपल चौधरी की जीत पर मेरठ के जनप्रतिनिधियों ने भी उसके परिवार को बधाई दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...