पहली जुलाई को बर्मिघम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले श्रंखला के पांचवें टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. पता चला है कि टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं, उनके कोरोना की चपेट में आने से अब पूरी टीम शक के घेरे में आ गयी है और अब सभी खिलाडियों के कोरोना टेस्ट होने की बात कही जा रही है.
Read also: 83 World Cup के हीरो किरमानी का छलका दर्द
वहीँ भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने रोहित शर्मा के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है और साथ ही यह भी कहा गया है कि अब पूरी भारतीय टीम का कोरोना टेस्ट होगा. पूरी टीम का कोरोना टेस्ट इस लिए ज़रूरी हो गया है क्योंकि शुक्रवार तक टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बाकी भारतीय क्रिकेटरों के साथ ही थे. बोर्ड के एक आला अधिकारी के मुताबिक रविवार और सोमवार को पूरी टीम का कोरोना टेस्ट होगा. बता दें कि कोरोना संक्रमित होने के बाद रोहित शर्मा अभी एकांतवास में हैं, मेडिकल टीम उन पर नजर रखे हुए है.
Read also: बदकिस्मत निकोल्स: ऐसे भी कोई आउट हो सकता है क्या
बता दें कि शुक्रवार को हुई टीम मीटिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम के कई सदस्यों के साथ काफी नज़दीक खड़े हुए नज़र आये थे, इनमें कोच राहुल द्रविड़, जसप्रीत बुमराह शामिल थे. भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड के अलावा ECB भी लीसेस्टरशायर के खिलाडियों के लिए भी काफी चिंतित नज़र आ रहा है वार्मअप मैच में लीसेस्टर की टीम में कई भारतीय खिलाडी खेले थे. बता दें कि लीसेस्टरशर की पहली पारी के बाद रोहित काफी असहजता में नज़र आ रहे थे. इसके बाद 25 जून को रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. अब सोमवार को उनका RTPCR टेस्ट भी किया जायेगा।

