प्रतिबंधित चल रहे सलामी बल्लेबाज शरजील खान की पाकिस्तान टीम में वापसी

स्पोर्ट्सप्रतिबंधित चल रहे सलामी बल्लेबाज शरजील खान की पाकिस्तान टीम में वापसी

Date:


प्रतिबंधित चल रहे सलामी बल्लेबाज शरजील खान की पाकिस्तान टीम में वापसी

कराची: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे के लिये राष्ट्रीय टी20 टीम में प्रतिबंधित सलामी बल्लेबाज शरजील खान को शामिल किया है। बायें हाथ के बल्लेबाज शरजील पर अगस्त 2017 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई ने पांच साल का प्रतिबंध लगाया था। उन्हें यूएई में पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया था। ट्रिब्यूनल ने हालांकि उनका प्रतिबंध ढाई साल का कर दिया जिससे उन्हें पिछले साल प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का मौका मिला। पाकिस्तानी टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे और चार टी20 मैच और जिम्बाब्वे में दो टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलेगी।

पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम 26 मार्च को विशेष विमान से जोहानिसबर्ग रवाना होगी । वहीं टेस्ट टीम 12 अप्रैल को जिम्बाब्वे जायेगी।

पाकिस्तानी टी20 टीम: बाबर आजम (कप्तान), शरजील खान, आसिफ अली, हैदर अली, मोहम्मद हफीज, दानिश अजीज, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शादाब खान, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, अरशद इकबाल,हारिस रऊफ , हसन अली, मोहम्मद हसनैन, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान कादिर।

पाकिस्तानी वनडे टीम : बाबर आजम (कप्तान) , फखर जमां, अब्दुल्ला शफीक, दानिश अजीज, इमाम उल हक, सऊद शकील, हैदर अली, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शादाब खान, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद हसनैन, शाहीन शाह अफरीदी।

पाकिस्तानी टेस्ट टीम: बाबर आजम (कप्तान), आबिद अली, अब्दुल्ला शफीक, इमरान बट, फवाद आलम, अजहर ली, सऊद शकील, सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, हैरिस रऊफ, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, तबीश खान, जाहिद महमूद, साजिद खान, नोमान अली ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...