NEET का आयोजन एक अगस्त को

एजुकेशनNEET का आयोजन एक अगस्त को

Date:


NEET का आयोजन एक अगस्त को

नई दिल्ली: स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन एक अगस्त को किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। मेडिकल कॉलेजों के अंडरग्रेजुएड कोर्सों में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा इस कुल 11 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

एनटीए ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, ‘‘एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए नीट (स्नातक), 2021 का आयोजन संबंधित मानदंडों, दिशानिर्देशों और विनियमों के अनुरूप एनटीए द्वारा किया जा रहा है।’’

नीट परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी को 17 से 25 वर्ष के बीच में होना चाहिए। साथ ही फिजिक्स, कैमिर्ट्री और बायोलॉजी और इंग्लिश के साथ 12वीं परीक्षा पास होनी चाहिए। इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म के साथ ही 10वीं, 12वीं के प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स आदि दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपियां सब्मिट करनी होगी। इसके साथ ही पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ, सिग्नेचर और बाएं हाथ के अंगूठे के निशान की प्रति सब्मिट करनी होगी।

नीट की परीक्षा देश के मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेजों व अन्य संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सों के प्रवेश के लिए आयोजित कराई जाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...