एशिया कप में चोटिल खिलाडियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, विशेषकर भारत और पाकिस्तान की टीमें इससे काफी प्रभावित नज़र आयी हैं. टीम इंडिया के खेमे से अब एक बुरी खबर आयी है, उसके स्टार आल राउंडर और पाकिस्तान के खिलाफ जीत में और रणनीति में महातूपूर्ण भमिका निभाने वाले रविंद्र जडेजा चोट के चलते सुपर 4 राउंड शुरू होने से पहले पूरे एशिया कप से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह दूसरे उभरते स्पिन आलराउंडर अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है.
BCCI ने शुक्रवार को चोट के कारण जड्डू के कारण बाहर होने का ऐलान किया. बोर्ड ने बताया कि जडेजा की जगह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को रिप्लेस किया गया है. रविंद्र जडेजा ने पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. हालाँकि अभी तक जड्डू की चोट कितनी गंभीर है इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आयी है लेकिन अगर चोट गंभीर हुई तो टी 20 विश्व कप के लिए घोषित होने वाली टीम की घोषणा चयनकर्ताओं के लिए एक समस्या हो सकती है.
Read also: T20 World Cup: इंग्लैंड ने घोषित किया टी20 विश्व कप स्क्वाड, इस तूफानी बल्लेबाज़ को नहीं मिली जगह
BCCI के मुताबिक जडेजा को दाएं पैर के घुटने में चोट लगी है, हालाँकि इस चोट ने उन्हें पहले भी परेशान किया है. जडेजा टीम के लिए बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी में तो महत्वपूर्ण हैं ही लेकिन उनका क्षेत्ररक्षण एक ऐसा प्लस पॉइंट है जो टीम कॉम्बिनेशन में बहुत फर्क पैदा करता है. सेलेक्शन कमेटी ने शेष एशिया कप के लिए रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को शामिल किया है. फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे. भारत का सुपर 4 में पहला मैच रविवार को संभवतः पाकिस्तान से होगा, ऐसे में टीम को जडेजा की कमी भारी पड़ सकती है.

