मेष
आज का दिन व्यापारी लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कुछ व्यापारिक योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार में सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लिया जाएगा। जिसमें बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आज कोई अच्छी खुशखबरी शाम तक सुनने को मिलेगी।
वृष
आज का दिन ऊर्जावान भरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र के योजनाओं के लटकने के कारण थोड़ा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी द्वारा कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जिन्हें समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। जिसमें वह सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। किसी पिछली की हुई गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है।
मिथुन
आज का दिन रोजगार तलाश कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। उनकी तलाश खत्म होगी और कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। अपने शरीर से आलस्य को दूर भगाना होगा। नहीं तो कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं। यदि किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो भविष्य में वह मन मुताबिक लाभ देने में कामयाब रहेगी। लेकिन नुकसान उठाने से बचना होगा नहीं तो इसका आपको लाभ नहीं मिलेगा।
कर्क
आज का दिन पैतृक संपत्ति दिलवाने में मदद कर सकता है। विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र तो रचेंगे,लेकिन वह खुद ही फंस जाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज परेशान तो करेगा,लेकिन उसका समाधान जल्दी खोज सकते हैं। अपने कौशल से कोई बड़ा काम करके सफलता पा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी । कारोबार में कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो उससे आज छुटकारा मिलेगा।
सिंह
आज के दिन नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। यदि नौकरी के साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो वह इच्छा पूरी होगी। मान सम्मान में वृद्धि होने के कारण कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक जिम्मेदारियों वाला काम मिलने से थोड़ा परेशान होंगे। लेकिन उसे धैर्य बनाकर करें तो पूरा करने में आप सफल रहेंगे।
कन्या
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज घर परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। व्यापारिक मामलों में पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। आर्थिक परेशानियों का आज हल मिलेगा। अपने आर्थिक और घरेलू जीवन में तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। नए व्यवसाय की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा। इसलिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
तुला
आज का दिन स्वास्थ्य में कुछ गिरावट लेकर आ सकता है। संतान और जीवनसाथी के बढ़े हुए खर्चों से बजट डगमगा सकता हैं। इसलिए उन पर लगाम लगानी होगी। पिताजी प्रत्येक कार्य में मदद करेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कामकाज के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका काम मिल सकता है।
वृश्चिक
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे,जिससे मित्रों की संख्या में इजाफा हो सकता है। यदि कुछ कार्यक्षेत्र में चुनौतियों ने घेरे हुआ था तो उनसे काफी हद तक निजात मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई की ओर एकाग्र होकर जुटेंगे वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने से काफी रुके हुए काम बनेंगे,जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ होगा। व्यापारिक क्षेत्रों में कोई बड़ा काम करने के लिए मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से आज खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र मेंबेहतर दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे। जिसमें कामयाब अवश्य होंगे। कला व संगीत से जुड़े लोगों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। यदि परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई कलह चल रही है,तो माफी मांग कर सुलझाना होगा।
मकर
आज का दिन कोई परेशानियां लेकर आ सकता है। साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा। पार्टनर कोई धोखा करने की कोशिश कर सकता है। नौकरी कर रहे लोगों के कार्य में कुछ रुकावटें आ रही थी तो वह कुछ समय और रहेगी। उसके बाद उनसे सफलता मिलेगी। लेकिन आज किसी पेट संबंधित समस्या होने के कारण परेशानी होगी।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतियां लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने रूठे व्यवहार के कारण अपने साथियों से अच्छे से बातचीत नहीं करेंगे, जिसको कारण वह किसी काम में मदद नहीं करेंगे। परिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलता दिख रहा है। आर्थिक स्थिति की चिंता थी,तो वह पहले से बेहतर होगी। जिसके कारण अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे।
मीन
आज का दिन धन के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आज बिना सोचे समझे किसी धन संबंधित कोई डील करने से बचना होगा। नहीं तो कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किया कार्य सिर दर्द बन सकता है। इसलिए परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है,इसलिए वह प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर सकेगे

