रानी की दीवानी हैैं लालरेमसियामी

स्पोर्ट्सरानी की दीवानी हैैं लालरेमसियामी

Date:


रानी की दीवानी हैैं लालरेमसियामी

बेंगलुरू। इंडियन वुमेंस हॉकी टीम की फॉरवर्ड लालरेमसियामी टीम की कैप्टन रानी रामपाल से काफी प्रभावित हैं. लालरेमसियामी ने कहा कि मैं भारतीय टीम में शामिल होने से पहले रानी दीदी और अन्य सीनियर खिलाडिय़ों को टीवी पर देखती थी.

इसलिए, रानी जैसे खिलाड़ी के साथ खेलना शानदार है. वह मेरी पसंदीदा खिलाड़ी हैं और मुझे उम्मीद कि एक मैं उनके जैसा खिलाड़ी बनूंगी. वह हमेशा मेरे साथ रही हैं.
20 साल की लालरेमसियामी भारत के लिए अब तक 64 मैच खेल चुकी है.

वह एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स और पिछले साल एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में भारतीय टीम की जीत का हिस्सा रह चुकी हैं.

एशिया कप था टर्निंग प्वाइंट
लालरेमसियामी ने कहा है कि 2017 का एशिया कप उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट था. प्रतियोगिता में अच्छा खेलने के बाद मेरे खेल में मेरा आत्मविश्वास और बढ़ा. हमने उस टूर्नामेंट को भी जीतने के बाद 2018 वल्र्ड कप के लिए क्वालीफाई किया, इसलिए एशिया कप 2017 मेरे लिए हमेशा खास रहेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related