अवैध सोना लाने के आरोप में क्रुणाल पंड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया

स्पोर्ट्सअवैध सोना लाने के आरोप में क्रुणाल पंड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर...

Date:


अवैध सोना लाने के आरोप में क्रुणाल पंड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया

मुंबई: आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर अवैध सोना लाने के आरोप में रोका गया. उन पर आरोप है कि वो यूएई से तय सीमा से ज्यादा सोना लेकर आए साथ ही उनके पास से कुछ कीमती सामान भी मिला है. क्रुणाल पंड्या को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने पूछताछ के लिए रोका, बाद में उन्हें छोड़ा गया.

सोने के ज़ेवर, मंहगी घड़ियाँ, कीमती सामान मिला
क्रुणाल पंड्या के पास से 2 सोने के कंगन और कुछ महंगी घड़ियां और कीमती सामान भी मिला और उनसे सोने और बाकी कीमती सामान के कागज मांगे गए. अधिकारी के अनुसार, एक साल से ज्यादा वक्त तक विदेश में रहने वाला व्यक्ति 50 हजार रुपए तक का सोना भारत में ड्यूटी फ्री लेकर आ सकता है वहीं, महिला एक लाख रुपए तक का सोना ला सकती हैं. इस शर्त में सिर्फ सोने के आभूषण लागू हैं, जबकि सोने के सिक्कों और बिस्किट्स पर ड्यूटी देनी पड़ती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...