अमेरिका में चुनाव संबंधी विज्ञापनों पर रोक जारी रहेगी : फेसबुक

इंटरनेशनलअमेरिका में चुनाव संबंधी विज्ञापनों पर रोक जारी रहेगी : फेसबुक

Date:


अमेरिका में चुनाव संबंधी विज्ञापनों पर रोक जारी रहेगी : फेसबुक

वाशिंगटन: सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म फेसबुक ने कहा है कि वह कम से कम अगले एक माह तक अमेरिका में चुनाव संबंधी विज्ञापनों पर अस्थायी तौर पर लगे प्रतिबंध को जारी रखेगा। कंपनी ने बुधवार को एक वक्तव्य में यह जानकारी दी।

विज्ञापनदाताओं को करना होगा एक माह इंतज़ार
वक्तव्य के मुताबिक अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को किसी भी हस्तक्षेप से बचाने के प्रयासों के तहत राजनीतिक तथा सामाजिक मुद्दों से जुड़े विज्ञापनों पर अस्थायी तौर पर लगे प्रतिबंध को जारी रखा जायेगा। सोशल मीडिया दिग्गज ने कहा कि विज्ञापन देने वालों को अभी कम से कम एक माह और इंतजार करना पड़ेगा, यद्यपि उन्हें जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।

गूगल ने जारी रखी पाबन्दी
फेसबुक के अलावा गूगल ने भी चुनाव संबंधी विज्ञापनों पर अस्थायी तौर पर लगे प्रतिबंध को आगामी कुछ सप्ताह तक जारी रखने की घोषणा की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के आधिकारिक परिणाम अब तक घोषित नहीं किए गए हैं इसलिए किसी भी प्रकार की आशंका पैदा न हो इसके लिए इन प्रतिबंधों की अवधि को बढ़ाने की घोषणा की गयी है।

चुनाव परिणाम की अभी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं
अमेरिका में हालांकि राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गयी है लेकिन तमाम शीर्ष मीडिया संस्थानों के मुताबिक डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन जीत हासिल कर चुके हैं। श्री बिडेन ने अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी चुनाव में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा है कि इसका फैसला अब कोर्ट करेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...