रन चेज़ में कोहली ने फिर खुद को साबित किया, सूर्या का मिला साथ

स्पोर्ट्सरन चेज़ में कोहली ने फिर खुद को साबित किया, सूर्या का...

Date:

तीन साल बाद हैदराबाद के लोगों को पैसा वसूल क्रिकेट देखने को मिली। विराट कोहली ने फिर साबित कर दिया कि बात जब बड़े स्कोर का पीछा करने की हो तो उनसे बेहतर अब भी कोई नहीं. भारत ने सही मायनों में मोहाली की हार का बदला लेते हुए तीन मैचों की टी 20 आई श्रंखला को 2-1 से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के 187 रनों के बड़े लक्ष्य को टीम इंडिया ने एक गेंद शेष रहते 5 विकेट के नुक्सान पर हासिल कर लिया। वहीँ सूर्यकुमार की धमाकेदारी पारी ने कंगारुओं को एकबार फिर दहला दिया.  

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जिस ढंग से शुरुआत की थी उससे तो यही लग रहा था कि स्कोर 200 रनों के पार आसानी से जायेगा लेकिन अक्षर पटेल ने सीरीज़ में एकबार फिर शानदार गेंदबाज़ी की और ऑस्ट्रलिया के इस मंसूबे पर पानी फेर दिया। अक्षर ने तीन विकेट हासिल किये। ऑस्ट्रलिया के लिए कैमरून ग्रीन ने टीम को ज़बरदस्त शुरुआत दिलाई। टीम का स्कोर एक समय 3.3 ओवर में 44 रन था लेकिन यहीं से अक्षर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों को खामोश कर दिया, हालाँकि ग्रीन का बल्ला चलता रहा. ग्रीन 22 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए, ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज़ आगे पीछे आउट हुए और जो रन रेट 14- 15 रनों का चल रहा था 8 पर आ गया. भारतीय स्पिनर्स अक्षर और चहल ने बिलकुल बांधकर रख दिया था लेकिन जैसे ही पेस बोलरों की वापसी हुई, पासा फिर पलट गया. जो स्कोर 150-160 का लगने लगा था वो 186 पर जाकर समाप्त हुआ. इस स्कोर तक ऑस्ट्रेलिया को पहुँचाने मुख्य भूमिका टिम डेविड ने निभाई जिन्होंने 27 गेंदों की पारी में 54 रन बनाये, उनके अलावा नीचे डेनियल सैम्स ने भी 20 गेंदों में 28 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया. 

भारतीय पेसर एकबार नाकाम नज़र आये, चोट से उबरकर टीम में वापस लौटे बुमराह भी अपनी ले में नहीं दिख रहे हैं, उन्होंने 4 ओवरों में 50 रन लुटा दिए, भुवनेश्वर शायद अपनी कैरियर के सबसे बुरे दौर से गुज़र रहे हैं, आज भी उनके 3 ओवरों में 39 रन इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने ठोंके। भुवनेश्वर की परफॉरमेंस किसी बुरे सपने से कम नहीं है, चिंता होती है कि विश्व कप में यह क्या करेंगे? 

बल्लेबाज़ी की बात करें तो सूर्यकुमार ने एकबार फिर धूमधड़ाके वाली पारी खेली, 36 गेंदों पर 69 रन, 5 चौके और पांच छक्के। इससे बेहतर और क्या हो सकता है लेकिन महफ़िल लूटी विंटेज विराट ने. बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए जो आक्रमकता और संयम चाहिए होता है वो आज भी नज़र आया, विराट 63 रन बनाकर आउट हुए लेकिन टीम को जीत के मुहाने तक पहुंचा दिया था, बाकि का काम हार्दिक ने पूरा किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं. भारत को अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 आई श्रंखला खेलनी है जिसका पहला मैच 28 सितम्बर को थिरुवनंतपुरम में खेला जायेगा। भुवनेश्वर इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं हैं उन्हें अपनी गेंदबाज़ी पर काम करने के लिए NCA भेजा गया है. भारत के पास विश्व कप से पहले यह आखरी तीन मैच होंगे जिनमें वो अपने बाकी बचे खिलाडियों की फॉर्म को परख सकता है और विश्व कप में एक प्लान के साथ जा सकता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related