IPL 2022 : रसेल के आगे हैदराबाद हुआ पस्त, KKR को मिली 54 रनों से जीत

स्पोर्ट्सIPL 2022 : रसेल के आगे हैदराबाद हुआ पस्त, KKR को मिली...

Date:

बिजनेस बाइट्स स्पोर्ट्स डेस्क 

दो बार की आईपीएल चैम्पियन KKR ने आज SRH को 54 रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीद को जहाँ बरक़रार रखा है वहीँ SRH के लिए प्ले ऑफ की राह और मुश्किल हो गयी है. आंद्रे रसेल  की तूफानी 49 रनों की पारी की बदौलत केकेआर से मिले 178 रन के टारगेट के आगे हैदराबाद की टीम सिर्फ 123 रन ही बना सकी. सिर्फ अभिषेक शर्मा ने (43) के अलावा हैदराबाद के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे. केकेआर के आंद्रे रसेल ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी के अलावा गेंदबाज़ी में भी कमाल दिखाया और 3 विकेट लेने में सफल रहे. टिम साउथी को 2 विकेट मिले . वरूण चक्रवर्ती, उमेश यादव और नरेन भी 1-1 विकेट झटकने में कामयाब रहे . 

Also Read : Fixing in IPL : CBI की गिरफ्त में तीन सट्टेबाज़

इससे पहले कोलकाता नाईट राइडर्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाए थे. आंद्रे रसेल ने तूफानी बल्लेबाजी की और 28 गेंद पर 49 रन बनाने में सफल रहे जिसमें 4 गंगनचुंबी छक्के और 3 चौके शामिल थे . रसेल के अलावा सैम बिलिंग्स ने भी 29 गेंद पर 34 रन की उपयोगी पारी खेली जिसकी बदौलत KKR 177 रन बना पाने में सफल रही थी. हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक ने अपनी तेज़ गेंदबाज़ी का फिर शानदार प्रदर्शन किया और 3 विकेट लिए. भुवनेश्वर प्रसाद , नटराजन और जेसन को 1-1 विकेट मिला. 

कोलकाता की टीम का अब अंतिम मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ 18 मई को होना है, लखनऊ की टीम का प्ले ऑफ में पहुंचना लगभग पक्का है लेकिन कोलकाता की टीम को इस मैच में भी अच्छे मार्जिन जीत हासिल करनी होगी और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। प्ले ऑफ़ की आखरी दो टीमों के लिए अभी पांच टीमों के पास मौका है इसलिए लड़ाई काफी रोचक होने वाली है.

Also Read : IPL 2022 : ब्रेबौर्न में पंजाब बनी किंग्स, RCB को 54 रनों से हराया

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...