गुरकीरत मान को केकेआर ने खरीदा

स्पोर्ट्सगुरकीरत मान को केकेआर ने खरीदा

Date:


गुरकीरत मान को केकेआर ने खरीदा

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने पिछले सीजन आरसीबी के लिए खेलने वाले गुरकीरत सिंह मान को खरीद लिया है। गुरकीरत सिंह मान पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल थे। आरसीबी द्वारा रिलीज़ किए जाने के बाद ऑक्शन में उन्हें किसी ने भी नहीं खरीदा था। लेकिन अब केकेआर ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया है।

पिछले आईपीएल सीज़न में गुरकीरत को आरसीबी की तरफ से 8 मैच में खेलने का मौका मिला था और इस दौरान उन्होंने सिर्फ 71 रन ही बनाए थे। केकेआर के लिए खेलने वाले युवा बल्लेबाज़ रिंकु सिंह घुटने की चोट के कारण पूरे सीज़न से बाहर हो गए हैं। यही वजह है कि टीम में गुरकीरत को शामिल किया गया है। गुरकीरत केकेआर के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

केकेआर यूएई में खेले गये पिछले टूर्नामेंट में सलामी जोड़ी से लेकर मध्यक्रम और फिनिशर तक टीम जूझती हुई नजर आई। टूर्नामेंट के बीच में कप्तान भी बदला गया लेकिन इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा। वेस्टइंडीज के दो स्टार खिलाड़ियों आंद्रे रसेल और सुनील नारायण के नहीं चल पाने के कारण केकेआर गंभीर युग के बाद लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रहा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related