ऑस्ट्रेलिया में होने इसी साल अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारत और पाकिस्तान के लिए एक और बड़ा टूर्नामेंट एशिया कप के रूप में 27 अगस्त से शुरू होने वाला है. विश्व कप की तैयारियों के लिहाज़ से इन दोनों टीमों के लिए एशिया कप का महत्त्व काफी बढ़ जाता है. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 28 अगस्त को होगा। विश्व कप में इन दोनों टीमों का मुकाबला 23 को है इसलिए उस मैच से पहले इस मैच को जीतकर टीम मानसिक बढ़त ज़रूर लेना चाहेगी।
एशिया कप के प्रोग्राम की बात करें तो उसके हिसाब से भारत और पाकिस्तान सुपर 4 राउंड और फिर फ़ाइनल में भी आपस में भिड़ती हुई नज़र आ सकती हैं, हालाँकि एशिया कप के इतिहास को देखें तो अभी तक यह दोनों चिर प्रतिद्वंदी फाइनल में एक दूसरे से नहीं भिड़ी हैं लेकिन दोनों देशों के क्रिकेट फैंस को पूरी उम्मीद है कि फाइनल में भी इसबार दोनों के बीच मुकाबला हो सकता है.
Read also: Asia Cup 2022: बुमराह के बाद शाहीन भी हो सकते हैं एशिया कप से बाहर
एशिया कप के लिए दोनों ही टीमों का एलान हो चूका है. एशिया कप से पहले दोनों ही टीमें एक तरह से वार्म अप सीरीज़ खेल रही हैं, भारत की टीम जहाँ ज़िम्बाब्वे के दौरे पर है तो वहीँ पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड की यात्रा कर रही है. हालाँकि दोनों टीमें टी 20 की जगह पर ODI सीरीज़ खेल रही हैं. बात अगर टीम इंडिया की करें तो एशिया कप में चोट की वजह से तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह नहीं हैं, टीम में के एल राहुल की वापसी हो चुकी है. मगर बहस इस समय यह छिड़ी हुई है कि एशिया कप में अंतिम एकादश में क्या पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को जगह मिलेगी या फिर किसी एक को. KLR की गैर मौजूदगी में अभी तक दोनों ही टीम में जगह बनाये हुए थे, पंत कीपिंग कर रहे थे और कार्तिक स्लोगेर की भूमिका बखूबी निभा रहे थे मगर के एल राहुल की वापसी के बाद सेलेक्टर्स के लिए थोड़ी मुश्किल आन पड़ी है कि कार्तिक या पंत. वैसे पंत को ज़्यादा लोगों का समर्थन है.

